खबर शहर , Agra News: पत्नी के मायके जाने से क्षुब्ध युवक ने वीडियो बनाकर कर ली खुदकुशी – INA

आगरा। प्रेम विवाह के छह माह बाद ही पत्नी मायके चली गई। अवसाद में आकर पति ने कुतलूपुर (ईदगाह) में वीडियो बनाने के बाद फंदे पर लटक कर जान दे दी। आत्महत्या से पूर्व बनाए वीडियो में उसने पत्नी के छोड़कर जाने के बाद भी उससे कुछ नहीं कहने की बात कही है। साथ ही अपने परिवार से माफी भी मांगी है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
ईदगाह कुतुलपुर निवासी सोनू सिंह (22) जूते की दुकान पर काम करते थे। परिजन ने बताया कि सोमवार रात वह कमरे में सोने गए थे। सुबह जब बाहर नहीं निकले तो अंदर झांक कर देखा। उनका शव फंदे से लटका हुआ था। सोनू ने फरवरी, 2026 में लव मैरिज की थी। वह पांच भाई-बहन में दूसरे नंबर के थे। छोटे भाई की पहले मृत्यु हो चुकी है। सोनू का पत्नी से विवाद चल रहा था। खुदकुशी से पहले उसने मोबाइल से एक वीडियो बनाकर परिचितों को भेजा था। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि मामले में परिजन ने तहरीर नहीं दी है। मोबाइल को कब्जे में लिया गया है।
फूट-फूट कर रोते हुए बनाया वीडियो
सोनू ने आत्महत्या से पहले बनाए वीडियो कहा है कि मेरी वाइफ को कोई दिक्कत ना हो, वह अपने घर रहे पर मेरे पास ना आए। मेरी बाडी उसे मत देना। मेरे मरने के बाद वह अपने घर जाए। वह अपनी लाइफ में खुश रहे, उसकी जिंदगी थी उसको एडजस्ट कर दिया मैंने। मैं अपने घरवालों से माफी मांगता हूं, मैंने जो भी करा गलत किया। अब . कभी नहीं करूंगा, रहूंगा नहीं तो करूंगा कहां से? अपने घरवालों को छोड़ूं, खासकर अपनी वाइफ को भी छोड़ूंगा, अपने घरवालों को भी और रोऊंगा, फिर क्या फायदा?