Sport : '2 या 3 मैचों के बाद उसकी आलोचना…' वैभव सूर्यवंशी को लेकर जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने कह दी ये बड़ी बात #INA

Vaibhav Sooryavanshi: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 टी20 मैचों की सीरीज की शुरुआत 23 जुलाई से होगी. इस सीरीज के लिए भारतीय टीम जिम्बाब्वे पहुंच चुकी है और प्रैक्टिस कर रही है. इस सीरीज के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड में 15 साल के सनसनी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को भी शामिल किया गया है. इस सीरीज से पहले जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि इतनी कम उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट खेलना ही अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है. सिर्फ 2 या 3 मैचों के आधार पर किसी खिलाड़ी की आलोचना करना सही नहीं है.
वैभव सूर्यवंशी बन सकते हैं सबसे बड़े क्रिकेटर – सिकंदर रजा
जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने जियोस्टार से बातचीत में कहा कि वैभव सूर्यवंशी बेहद प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं. अगर सिर्फ 15 साल की उम्र में कोई खिलाड़ी इंटरनेशनल क्रिकेट खेल रहा है तो उसकी आलोचना सिर्फ 2 या 3 मैचों के आधार पर नहीं होना चाहिए. उसके आसपास कई अनुभवी खिलाड़ी मौजूद हैं. अगर उसका सही तरीके से मार्गदर्शन और मैनेज किया गया तो वह आने वाली पीढ़ी का सबसे बड़ा क्रिकेटर बन सकता है.
🚨 SIKANDAR RAZA PRAISES VAIBHAV SURYAVANSHI
He is a very talented guy. If a 15 year old kid is playing international cricket it’s a big deal and people should not criticize him after just one or two failures. If he is managed and handled well he could become a generational… pic.twitter.com/XJrdeG16XJ
— MARCUS (@MARCUS907935) July 21, 2026
वैभव सूर्यवंशी को पहली बार आयरलैंड के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल सीरीज के लिए भारत की सीनियर टीम में शामिल किया गया. इसके बाद इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भी उन्हें टीम में जगह मिली. हालांकि, आयरलैंड दौरे पर खेले गए दोनों टी20 मैचों में वैभव को डेब्यू करने का मौका नहीं मिला, जिसके बाद उनके डेब्यू की मांग तेज हो गई.
इंग्लैंड के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी को मिला था इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू का मौका
इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 मैच में वैभव को डेब्यू का मौका नहीं मिला था. हालांकि, इस मैच में संजू का बल्ला नहीं चला, तो दूसरे मैच में वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया की प्लेइंग-11 में शामिल किया गया और उन्होंने 15 साल की उम्र में इंटरनेशनल डेब्यू किया. हालांकि, डेब्यू मैच में वह कुछ खास नहीं बना पाए और 10 गेंदों पर 14 रन बनाकर आउट हो गए. इसके बाद तीसरे टी20 में वैभव ने 13 और चौथे टी20 में 15 रन बनाए. इसके बाद आखिरी और पांचवें टी20 में वैभव को प्लेइंग-11 से बाहर कर दिया गया.
जिम्बाब्वे दौरे पर रहेगी वैभव सूर्यवंशी की नजर
जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज में वैभव सूर्यवंशी पर सभी की नजरें रहने वाली है. इस सीरीज में अभिषेक शर्मा के साथ वैभव की टीम इंडिया के लिए ओपनिंग करेंगे, क्योंकि संजू सैमसन को इस सीरीज से बाहर रखा गया है. अब देखने वाली बात है कि इन 3 टी20 मैचों की सीरीज में 15 साल के युवा बल्लेबाज वैभव का प्रदर्शन कैसा रहता है.
कप्तान श्रेयस अय्यर की होगी कड़ी परीक्षा
श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारतीय टीम अपना तीसरा टी20 सीरीज खेलने उतरेगी. आयरलैंड दौरे से पहले सूर्यकुमार यादव को हटाकर श्रेयस अय्यर को टी20 कप्तान बनाया गया था, लेकिन बतौर कप्तान उनकी शुरुआत बेहद खराब रही. आयरलैंड के खिलाफ टीम इंडिया सीरीज हारी ही नहीं बल्कि इतिहास में पहली बार मैच भी हारी. इसके बाद इंग्लैंड दौरे पर टीम इंडिया को 4-0 से क्लीन स्वीप का सामना करना पड़ा. इंग्लैंड में पहली बार भारत का टी20I में सूफड़ा साफ हुआ है. ऐसे में अब अय्यर अपनी कप्तानी में टीम इंडिया को जीत की पटरी पर वापस लाना चाहेंगे.
यह भी पढ़ें: ‘पहले बॉल से हिट कर सकता…’, IND vs ZIM T20 सीरीज शुरू होने से पहले आलोचकों को तिलक वर्मा का करारा जवाब
'2 या 3 मैचों के बाद उसकी आलोचना…' वैभव सूर्यवंशी को लेकर जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने कह दी ये बड़ी बात
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,