खबर शहर , Agra News: परचून की दुकान में लगी आग, सामान जलकर राख – INA

पिनाहट। थाना बसई अरेला क्षेत्र के स्याहीपुरा चौराहे पर रविवार देर रात परचून की दुकान में आग लगने से लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। आग में तीन डीप फ्रीजर समेत दुकान में रखा अन्य सामान जल गया। ग्रामीणों और दमकल कर्मियों की मदद से आग पर काबू पाया गया। प्रारंभिक तौर पर आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।


Table of Contents

रितेश कुशवाह की स्याहीपुरा चौराहे पर परचून की दुकान है। रविवार देर शाम वह दुकान बंद करके घर चले गए थे। रात करीब 12 बजे दुकान से आग की लपटें उठती देख पड़ोसियों ने उन्हें फोन कर सूचना दी। इसके बाद पुलिस और दमकल विभाग को जानकारी दी गई। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों और दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से करीब पांच लाख रुपये का सामान जलकर राख होने का अनुमान है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई। पीड़ित दुकानदार ने प्रशासन से आर्थिक सहायता और मुआवजे की मांग की है।


Credit By Amar Ujala

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News