खबर शहर , Agra News: कूलर में उतरे करंट से बालक की मौत, बेसुध हुईं दादी – INA

बाह। बड़ागांव में सोमवार रात 9 बजे कूलर में उतरे करंट की चपेट में आए देवराज (12) की मौत हो गई। शव देख दादी कुसुमा देवी बेसुध हो गईं। बड़ागांव के बंटी दिल्ली की निजी कंपनी में नौकरी करते हैं। उनके बेटे देवराज एवं सार्थक अपनी दादी कुसुमा देवी के साथ गांव में थे। परिजन ने बताया कि सोमवार की रात 9 बजे देवराज कूलर में उतरे करंट की चपेट में आ गया। चीख और झटके के साथ फर्श पर गिरे देवराज अचेत हो गया। चीख पुकार मचने पर परिजन उसे इलाज के लिए बाह सीएचसी पर ले पहुंचे। जहां चिकित्सक ने देवराज को मृत घोषित कर दिया। अस्पताल में बेटे का शव देख कर दादी कुसुमा देवी बेसुध हो गई। बालक की मौत से परिवार में मातम पसर गया है। पूरा गांव शोक में डूब गया है। मंगलवार को किसी घर में चूल्हे तक नहीं जले।
Table of Contents