खबर शहर , यूपी पीईटी: मथुरा में 33 केंद्रों पर परीक्षा, कड़ी जांच के बाद मिला अभ्यर्थियों को प्रवेश – INA

मथुरा में प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी)-2026 में शुक्रवार को जिले के 33 परीक्षा केंद्रों पर 28,272 परीक्षार्थी परीक्षा देने पहुंचे। परीक्षा को नकलविहीन और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए केंद्रों पर कड़ी जांच की व्यवस्था की गई। परीक्षार्थियों को सघन तलाशी के बाद ही परीक्षा कक्ष में प्रवेश दिया गया।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

छावनी स्थित सेठ बीएन पोद्दार इंटर कॉलेज में परीक्षा देने पहुंचे छात्र-छात्राओं की प्रवेश द्वार पर तलाशी ली गई। जांच के दौरान विशेष रूप से धातु से बनी वस्तुओं को लेकर सतर्कता बरती गई। परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों को इयर रिंग, सिक्के, हेयर क्लचर, ज्वेलरी और बैग आदि लेकर प्रवेश की अनुमति नहीं दी गई। परीक्षार्थियों को प्रतिबंधित वस्तुएं बाहर ही रखनी पड़ीं।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

केंद्रों पर तैनात कर्मचारियों ने प्रवेश पत्र और पहचान पत्र की जांच करने के साथ ही अभ्यर्थियों की तलाशी ली। इसके बाद ही उन्हें परीक्षा कक्ष तक जाने दिया गया। परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन कराया गया। अचानक जांच के दौरान कुछ अभ्यर्थियों को अपने साथ लाई गई वस्तुएं बाहर रखनी पड़ीं। केंद्रों पर परीक्षा शुरू होने से पहले प्रवेश प्रक्रिया पूरी कराने पर विशेष ध्यान दिया गया।

Table of Contents

Table of Contents

 


Credit By Amar Ujala

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News