सीजी- छत्तीसगढ़: धमतरी में शाला प्रवेश उत्सव आज; मंत्री टंकराम वर्मा करेंगे शिरकत, बच्चों को बांटी जायेगी ये सामग्री – INA

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के धमतरी में गुरुवार को मराठा मंगल भवन में सुबह 11 बजे जिला स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव मनाया जायेगा। इस दौरान छात्रों को किताब, यूनिफॉर्म बांटी जायेगी। वहीं छात्राओं को साइकिलें वितरित की जायेंगी। प्रदेश के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, पुनर्वास और उच्च शिक्षा मंत्री टंकराम वर्मा कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

प्रवेशोत्सव की शुरआत हरियाली और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने वाले वृक्षारोपण अभियान से होगा। इसके बाद स्कूल की चौखट पर कदम रख रहे नवप्रवेशी नन्हें-मुन्नों बच्चों को तिलक लगाकर स्वागत किया जाएगा। इस दौरान बच्चों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत कई सौगातें दी जाएंगी।  इसी तरह विशेष आवश्यकता वाले दिव्यांग विद्यार्थियों को उनकी सुविधानुसार सहायक उपकरण/सामग्री बांटी जायेगी। 

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

प्रतिभाओं का होगा सम्मान

Table of Contents

Table of Contents

कार्यक्रम में शैक्षणिक, खेलकूद, सांस्कृतिक और अन्य सह-शैक्षणिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले जिले की मेधावी प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा।  इसके साथ ही बच्चों के लिए विशेष रूप से आयोजित ‘न्योता भोज’ उनके नए स्कूली जीवन को यादगार बनाएगा। इससे बच्चों के भीतर विद्यालय के प्रति अपनत्व, उल्लास और नए आत्मविश्वास का संचार होगा। जिला प्रशासन एवं शिक्षा विभाग ने सभी सम्पादकों, जनप्रतिनिधियों, पालकों, शिक्षकों, नागरिकों से अपील की है कि  वे उपस्थित होकर बच्चों का हौसला बढ़ायें।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर फोकस

Table of Contents

Table of Contents

शाला प्रवेशोत्सव का मुख्य उद्देश्य हर बच्चे का आत्मीय स्वागत करना, समाज में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के प्रति जागरुकता फैलाना और स्कूलों में तनावमुक्त व आनंददायी माहौल तैयार करना है। 


Credit By Amar Ujala

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News