खबर शहर , UP: नोएडा में गायत्री ओरा और एपेक्स प्रोजेक्ट कुर्क, फ्लैट खरीदारों ने की थी शिकायत; करोड़ों की संपत्ति जब्त – INA

घर खरीदारों से धोखाधड़ी में फंसे गायत्री डेवलपवेल प्रा.लि. के डायरेक्टर हरिओम दीक्षित के नोएडा में सेक्टर-एक स्थित गायत्री ओरा और एपेक्स प्रोजेक्ट बृहस्पतिवार को आगरा प्रशासन ने कुर्क कर लिया है। बकाया नहीं चुकाने पर दोनों प्रोजेक्ट के दफ्तर सहित करीब 190 करोड़ रुपये मूल्य की 70 हजार वर्ग मीटर से अधिक संपत्ति जब्त की गई है।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

ये भी पढ़ें –  Health News: उमस भरी गर्मी से हो रही बेचैनी, अधूरी नींद बढ़ा रही चिड़चिड़ापन; बचने के लिये करें ये आसान उपाय

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

सिविल लाइन, सूर्य नगर स्थित वैभव एग्जॉटिका निवासी हरिओम दीक्षित की फर्म गायत्री डेवलपवेल प्रा.लि. के विरुद्ध 11 से अधिक निवेशकों ने रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी (रेरा) में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनसे प्रोजेक्ट के नाम पर भुगतान करा लिया लेकिन उन्हें संपत्तियां नहीं मिलीं। रेरा ने बिल्डर के खिलाफ करीब 4.08 करोड़ रुपये की बकाया वसूली के लिए जिलाधिकारी को आरसी जारी करने के आदेश दिए थे। बिल्डर पर दो आरसी का करीब 90 लाख रुपया फिलहाल बकाया था।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

ये भी पढ़ें –  विधानसभा चुनाव 2027: बूथों की नई प्लानिंग, 20 गांवों पर फंसा पेंच, बिहार से आई EVM पर पड़ेंगे आगरा में वोट

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

डीएम मनीष बंसल के निर्देश पर बृहस्पतिवार को सदर तहसील की राजस्व टीम नोएडा पहुंची। जहां सेक्टर-1 स्थित गायत्री ओरा, एपेक्स ओरा, गायत्री हॉस्पिटेलिटी एंड रियलकॉन के बुकिंग दफ्तर सहित पूरे प्रोजेक्ट पर कुर्की नोटिस चस्पा किया है। नायब तहसीलदार अंशु कश्यप के नेतृत्व में राजस्व संग्रह प्रभारी सभाजीत सिंह, समद मिर्जा, अमीन मनोज दुबे, राजीव मित्तल, प्रवीण मिश्रा, नीरज त्रिपाठी, रामप्रताप ने संयुक्त रूप से कुर्की की कार्रवाई पूर्ण कराई।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

ये भी पढ़ें –  खतरे में जान: युवाओं की टूट रहीं हड्डियां, हर पांच में दो की मौत; सामने आई हादसों की मुख्य वजह

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

नायब तहसीलदार अंशु कश्यप ने बताया कि कुर्की के बाद भी यदि बिल्डर ने बकाया राशि नहीं चुकाई तो संपत्ति को नीलाम किया जाएगा। नीलामी से प्राप्त धनराशि से बकाया चुकाया जाएगा। कुर्क की संपत्ति का वर्तमान बाजार मूल्य 190 करोड़ रुपये से अधिक हो सकता है।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

ये भी पढ़ें –  UP: डीएसएस पिटाई कांड में बड़ा फैसला, चार निलंबित आरपीएफ कर्मियों की बदली गई तैनाती; बयान नहीं हो सके दर्ज

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

 


Credit By Amar Ujala

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News