खबर शहर , ट्रेन से उतरें और सीधे पकड़ें मेट्रो: आगरा कैंट पर बनेगा फुट ओवरब्रिज, यात्रियों को इस झंझट से मिलेगी मुक्ति – INA

कैंट रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से उतरने के बाद मेट्रो पकड़ने के लिए यात्रियों को स्टेशन से बाहर नहीं निकलना पड़ेगा। कैंट मेट्रो स्टेशन को रेलवे स्टेशन के सभी प्लेटफॉर्म से फुट ओवरब्रिज के जरिये जोड़ा जाएगा। इससे ट्रेन और मेट्रो के बीच सफर बदलना आसान होगा।


Table of Contents

इस व्यवस्था का मॉडल भुवनेश्वर में आयोजित 19वें अर्बन मोबिलिटी इंडिया कॉन्फ्रेंस में प्रदर्शित किया गया। सम्मेलन में उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (यूपीएमआरसी) के स्टॉल पर आगरा कैंट स्टेशन की प्रस्तावित कनेक्टिविटी प्रमुख आकर्षण रही। यूपीएमआरसी के संयुक्त महाप्रबंधक पंचानन मिश्रा ने बताया कि 23 से 25 अक्तूबर तक आयोजित सम्मेलन में परिवहन के अलग-अलग साधनों को जोड़ने पर जोर दिया गया है। इस दौरान प्रबंध निदेशक सुशील कुमार सहित वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

ट्रेन और मेट्रो के बीच आसान होगा सफर

फुट ओवरब्रिज से रेलवे स्टेशन के सभी प्लेटफॉर्म जुड़ने पर यात्रियों को मेट्रो पकड़ने के लिए बाहर जाने और सड़क पार करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इससे सामान लेकर चलने वाले यात्रियों को भी सहूलियत मिलेगी। खासकर दूसरे शहरों से ट्रेन के जरिये आगरा आने वाले यात्री रेलवे स्टेशन से मेट्रो के जरिये . का सफर कर सकेंगे।


Credit By Amar Ujala

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News