ईरान ने 24 घंटे में 7 जहाजों को नुकसान पहुंचाया:चार पर एक साथ हमला; जंग के बाद होर्मुज से तेल टैंकरों की आवाजाही 99% घटी- INA NEWS

ईरान की नौसेना ने बताया है कि उसने 24 घंटे के भीतर 7 जहाजों को नुकसान पहुंचाया। इनमें तेल ले जा रहे 4 जहाज शामिल हैं, जिन पर एक साथ हमला किया गया और उनमें आग लग गई। वहीं, होर्मुज के पश्चिम में 3 जहाज बारूदी सुरंगों से टकरा गए। ईरान का आरोप है कि ये जहाज चेतावनी के बावजूद ऐसे समुद्री रास्ते से गुजरे, जहां से जाने की उन्हें इजाजत नहीं थी। इसके बाद चारों जहाजों पर एक साथ हमला किया गया। ईरान ने जहाजों के नाम, उनके मालिकों और उन्हें हुए नुकसान की पूरी जानकारी नहीं दी है। होर्मुज से तेल टैंकरों की आवाजाही 99% घटी स्ट्रैटजिक एनर्जी मैप वेबसाइट के मुताबिक, 20 अक्टूबर को होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाले तेल टैंकरों की संख्या सामान्य दिनों के मुकाबले करीब 99% कम हो गई। इसका मतलब है कि सामान्य दिनों में अगर 100 टैंकर इस रास्ते से गुजरते थे, तो उस दिन करीब 1 टैंकर ही गुजरा। होर्मुज स्ट्रेट फारस की खाड़ी को अरब सागर से जोड़ता है। दुनिया में तेल की सप्लाई का बड़ा हिस्सा इसी रास्ते से होता है। यहां जहाजों की आवाजाही घटने से तेल की सप्लाई प्रभावित होने और कीमतें बढ़ने का खतरा है। ईरान ने अमेरिका को हमले की चेतावनी दी ईरान ने आरोप लगाया है कि अमेरिका पर जहाजों को बारूदी सुरंगों वाले समुद्री रास्ते से गुजरने के लिए उकसा रहा है। ईरानी नौसेना ने चेतावनी दी कि अगर अमेरिका ने ऐसी कार्रवाई जारी रखी, तो जवाबी हमलों का दायरा बढ़ाया जा सकता है। इसमें पश्चिम एशिया में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकाने भी निशाने पर आ सकते हैं। ईरान ने कहा कि उसकी नौसेना होर्मुज स्ट्रेट में जहाजों की आवाजाही को नियंत्रित कर रही है। हालांकि, अमेरिका की ओर से इन आरोपों पर तत्काल कोई जवाब सामने नहीं आया है। ट्रम्प बोले- जल्द कुछ होगा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने बुधवार को कहा कि अमेरिका फिलहाल ईरान के साथ बातचीत नहीं कर रहा है। उन्होंने कहा कि जल्द ही कुछ हो सकता है, लेकिन यह नहीं बताया कि अमेरिका आगे क्या कदम उठाएगा। ट्रम्प ने यह भी कहा कि अमेरिका सैन्य और आर्थिक, दोनों मोर्चों पर ईरान के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन कर रहा है। रिपोर्ट- अमेरिका-इजराइल ने ईरान पर नए हमलों की तैयारी की अमेरिकी अखबार द न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका और इजराइल ने अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ईरान पर नए हमले करने की योजनाएं तैयार की हैं। इनमें ईरान के ऊर्जा ठिकानों, परमाणु केंद्रों और मिसाइल-ड्रोन ठिकानों को निशाना बनाने की योजना शामिल है। रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका नवंबर की शुरुआत तक पश्चिम एशिया में अपनी सैन्य तैनाती बढ़ाने की तैयारी कर रहा है। इसमें तीन विमानवाहक पोत, हजारों मरीन सैनिक और लड़ाकू विमान शामिल हो सकते हैं। ईरान ने भी जवाबी कार्रवाई की धमकी दी संभावित अमेरिकी हमलों के बीच ईरान ने भी जवाबी कार्रवाई की चेतावनी दी है। ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स के प्रवक्ता होसैन मोहिबी ने कहा कि अमेरिका के पास ‘मदर ऑफ ऑल बॉम्ब्स’ है, जबकि ईरान उसे ‘फादर ऑफ ऑल बॉम्ब्स’ दिखाएगा। ईरान के राष्ट्रपति मसूद पजशकियान ने कहा कि मौजूदा हालात ईरान, पश्चिम एशिया और पूरी दुनिया के लिए अच्छे नहीं हैं। उन्होंने कहा कि दबाव और युद्ध के बावजूद ईरान मजबूती से खड़ा है और आगे भी ऐसा करता रहेगा। होर्मुज में जहाजों पर हमले के ईरानी दावों और तेल टैंकरों की आवाजाही में भारी गिरावट के बीच क्षेत्र में तनाव बढ़ गया है। अगर समुद्री रास्ते पर आवाजाही लंबे समय तक प्रभावित रहती है, तो इसका असर दुनिया भर में तेल की सप्लाई और कीमतों पर पड़ सकता है।

Table of Contents

Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News