पंजाब में BJP+अकाली गठबंधन के संकेत:गृहमंत्री शाह बोले- 2027 में पंजाब में NDA की सरकार बनेगी; 2029 तक नशामुक्ति का दावा दोहराया- INA NEWS

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने पंजाब दौरे के 2 दिन बाद दिल्ली में बड़ा दावा किया है। दिल्ली में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव के बाद पंजाब में NDA की सरकार बनेगी। उनके इस बयान से पंजाब में शिरोमणि अकाली दल (SAD) के साथ भाजपा के गठबंधन की चर्चाएं तेज हो गई हैं। शाह ने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी (AAP) सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल पंजाब के मुख्यमंत्री को काम नहीं करने दे रहे हैं। उन्होंने पंजाब के प्रति अपने दावे को दोहराया, जिसमें कहा कि 2029 तक पंजाब से नशे का कारोबार खत्म कर देंगे। अमित शाह ने कहा- मैं परसों ही पंजाब गया था। पंजाब में AAP सरकार के नेतृत्व में जिस तरह नशे का व्यापार फला-फूला है, पंजाब की जनता ने तय कर लिया है। इस बार वहां NDA की सरकार होने वाली है। मेरी बात याद रखना। उन्होंने कहा- केजरीवाल कान खोलकर सुन लो। बहाने की राजनीति लंबी नहीं चलती है। रिजल्ट लाने पड़ते हैं। दिल्ली से हार गए। पंजाब में डेरा जमाकर वहां के मुख्यमंत्री को काम नहीं करने देते हो। वहां का काम बिगाड़ रहे हो। मेरी बात ध्यान से सुन लो, अगले चुनाव में AAP का सूपड़ा वहां से साफ होने वाला है। हम 2029 तक पंजाब से नशे के व्यापार को खत्म कर देंगे। केंद्रीय गृहमंत्री ने इस साल दो बार दौरा किया पहला दौरा (30 सितंबर): जालंधर में नशा मुक्त पंजाब यात्रा के समापन पर रैली की केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने 30 सितंबर को जालंधर के परागपुर में भाजपा की नशा मुक्त पंजाब यात्रा के समापन पर रैली को संबोधित किया। यह यात्रा 18 सितंबर को शुरू हुई थी और 117 विधानसभा क्षेत्रों से गुजरते हुए करीब 4 हजार किलोमीटर का सफर तय कर समाप्त हुई। शाह ने ऐलान किया कि 2027 के पंजाब विधानसभा चुनाव में भाजपा की सरकार बनने पर 31 दिसंबर 2029 से पहले राज्य को चिट्टे और नशे से मुक्त किया जाएगा। उन्होंने AAP सरकार पर नशे के कारोबार को रोकने में नाकाम रहने के आरोप भी लगाए। दूसरा दौरा (20 अक्टूबर): नशे के खिलाफ आवाज उठाने वालों के परिवारों से मिले अमित शाह ने 20 अक्टूबर को पंजाब दौरे के दौरान नशे के खिलाफ आवाज उठाने के चलते जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों से मुलाकात की। उन्होंने गुरदासपुर, संगरूर और मानसा में पीड़ित परिवारों से मिलकर उन्हें भरोसा दिलाया कि नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी और ऐसी आवाजों को दबाने की कोशिश सफल नहीं होने दी जाएगी। इस दौरान उन्होंने नशा तस्करों को सलाखों के पीछे पहुंचाने का आश्वासन दिया। इसके बाद वह लुधियाना में दशहरा समारोह में भी शामिल हुए। हम इस खबर को अपडेट कर रहे हैं…

Table of Contents

Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News