मुंबई में अर्थशॉट प्राइज अवॉर्ड्स का आयोजन:करण जौहर, आलिया भट्ट समेत पहुंचे कई सेलेब्स; सोनम कपूर बोलीं- गंगा नदी को फिर गंदा कर दिया- INA NEWS

मुंबई में मंगलवार को अर्थशॉट प्राइज अवॉर्ड्स 2026 का आयोजन किया गया। इस मौके पर ब्रिटेन के प्रिंस विलियम और प्रिंसेस केट मिडलटन समेत बॉलीवुड की कई हस्तियां शामिल हुईं। बता दें कि अर्थशॉट प्राइज दुनिया के प्रमुख पर्यावरण पुरस्कारों में शामिल है। इसकी शुरुआत साल 2020 में प्रिंस विलियम और ‘द रॉयल फाउंडेशन’ ने की थी। इसे ‘पर्यावरण का नोबेल’ भी कहा जाता है। इस समारोह का छठा संस्करण 16-17 नवंबर 2026 को मुंबई में आयोजित हुआ। आलिया भट्ट, सोनम कपूर, निमरत कौर, खुशी कपूर, भूमि पेडनेकर, मौनी रॉय, रकुल प्रीत सिंह और ईशान खट्टर इवेंट में नजर आए। करण जौहर ने इस समारोह को होस्ट किया। सोनम बोलीं- बच्चों का भविष्य सोचकर डर लगता है इवेंट में पहुंचीं अभिनेत्री सोनम कपूर और सयानी गुप्ता ने बढ़ते प्रदूषण को लेकर चिंता जताई। सोनम कपूर ने ANI से बातचीत में कहा, “मैं यहां इस पहल का समर्थन करने आई हूं। देश में जो हो रहा है, वह काफी डराने वाला है। अपने बच्चों को देखकर डर लगता है कि हम उनके लिए कैसा भविष्य छोड़कर जाएंगे।” उन्होंने आगे कहा, “मैंने हाल ही में देखा था कि हमने गंगा नदी को साफ किया था, लेकिन फिर हम सभी ने उसे दोबारा बहुत गंदा कर दिया। एक इंसान के तौर पर हमें समझना होगा कि पर्यावरण की जिम्मेदारी हमारी भी है। हमें अपने आसपास के माहौल को संभालना होगा। इसकी शुरुआत हमें अपने घर से करनी होगी।” ANI से बातचीत में सयानी गुप्ता ने कहा, “मैं प्रिंस विलियम की इस पहल की सराहना करती हूं। यह अच्छी बात है कि जमीनी स्तर पर काम करने वाले लोगों को पहचान मिल रही है, लेकिन हमारे देश में पर्यावरण को बचाने के लिए और ज्यादा काम करने की जरूरत है।” उन्होंने आगे कहा, “यहां लोग ठीक से सांस तक नहीं ले पा रहे हैं। ऐसा लगता है जैसे हम हवा के साथ सीमेंट भी सांस में ले रहे हैं। मुंबई सीमेंट का ढेर बनता जा रहा है। पेड़ काटे जा रहे हैं और मैंग्रोव खत्म किए जा रहे हैं। पैसे का लालच अब रुकना चाहिए।” पांच विजेताओं को 10-10 लाख पाउंड की पुरस्कार राशि मिली अर्थशॉट प्राइज अवॉर्ड्स 2026 के लिए करीब 7 हजार नामांकनों में से 169 देशों के 15 फाइनलिस्ट चुने गए। 17 नवंबर को मुंबई में पांच विजेताओं की घोषणा की गई। बता दें कि हर विजेता को अपने काम को आगे बढ़ाने के लिए 10 लाख पाउंड (करीब 11 करोड़ रुपए) दिए गए। भारत की महिंद्रा कंपनी को क्यों मिला पुरस्कार? इस साल भारत के लिए सबसे बड़ी उपलब्धि महिंद्रा लास्ट माइल मोबिलिटी की जीत रही। कंपनी को ‘क्लीन अवर एयर’ कैटेगरी में पुरस्कार मिला। कंपनी इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर और छोटे कमर्शियल वाहन बनाती है। इसका मकसद शहरों में चलने वाले पेट्रोल और डीजल वाहनों से होने वाले प्रदूषण को कम करना है। महिंद्रा के मुताबिक, कंपनी अब तक 4 लाख से ज्यादा इलेक्ट्रिक वाहन बेच चुकी है। ये वाहन कुल 9 अरब किलोमीटर से ज्यादा चल चुके हैं। कंपनी का दावा है कि इससे करीब 1.85 लाख मीट्रिक टन कार्बन डाइऑक्साइड का उत्सर्जन कम हुआ है। कंपनी को मिली 10 लाख पाउंड की राशि का इस्तेमाल इलेक्ट्रिक वाहनों को ज्यादा लोगों तक पहुंचाने में किया जाएगा। इसके तहत महिला ड्राइवरों को ट्रेनिंग देने, सस्ते लोन की सुविधा और चार्जिंग नेटवर्क बढ़ाने पर काम किया जाएगा। ………
यह खबर भी पढ़ें… ब्रिटिश प्रिंस विलियम ने मुंबई में इलेक्ट्रिक ऑटो चलाया: पत्नी केट पीछे बैठीं, दोनों अर्थशॉट प्राइज कार्यक्रम में पहुंचे थे ब्रिटेन के प्रिंस विलियम भारत दौरे के दूसरे दिन मंगलवार को मुंबई में इलेक्ट्रिक ऑटो चलाते नजर आए। इस दौरान उनकी पत्नी प्रिंसेस केट पीछे बैठी थीं। दोनों अर्थशॉट प्राइज के कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। केट ने ऑटो से पहुंचने को कार्यक्रम में आने का सबसे अच्छा तरीका बताया। पूरी खबर यहां पढ़ें…

Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News