DUSU चुनाव 2026: पोस्टर-फ्लेक्स लगाने पर पूरी तरह रोक:नियम तोड़े तो नामांकन हो सकता है रद्द, हाथ से लिखे पोस्टर लगाए जा सकेंगे- INA NEWS

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ (DUSU) चुनाव 2026 को लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन ने चुनावी प्रचार पर कड़े नियम लागू कर दिए हैं। इस बार कैंपस और उसके आसपास किसी भी तरह के प्रिंटेड पोस्टर, फ्लेक्स, बैनर और अन्य प्रचार सामग्री के इस्तेमाल पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। उम्मीदवार केवल विश्वविद्यालय की निर्धारित ‘वॉल ऑफ डेमोक्रेसी’ पर हाथ से बने पोस्टर ही लगा सकेंगे। प्रॉक्टर प्रो. मनोज कुमार सिंह की अध्यक्षता में डूसू पदाधिकारियों और विभिन्न छात्र संगठनों के प्रतिनिधियों की बैठक हुई। इसमें दिल्ली हाईकोर्ट और लिंगदोह समिति के दिशा-निर्देशों के अनुरूप चुनाव कराने पर सहमति बनी। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने, दीवारों, खंभों और सार्वजनिक स्थानों पर पोस्टर, होर्डिंग या स्प्रे पेंटिंग करने की अनुमति नहीं होगी। प्रचार अभियान के लिए प्रत्येक उम्मीदवार अधिकतम पांच वाहनों का ही उपयोग कर सकेगा। ट्रैक्टर, जेसीबी, जानवरों, बिना नंबर प्लेट और काली फिल्म लगी गाड़ियों के इस्तेमाल पर रोक रहेगी। साथ ही, उम्मीदवारों के नाम वाले स्टिकर, छाते, कैनोपी, उपहार या अन्य प्रचार सामग्री बांटना भी प्रतिबंधित रहेगा। विश्वविद्यालय प्रशासन ने चेतावनी दी है कि नियमों का उल्लंघन करने वाले उम्मीदवारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और आवश्यकता पड़ने पर उनका नामांकन भी रद्द किया जा सकता है। प्रचार के लिए ये होंगे नियम…

Table of Contents

Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News