दिल्ली – Delhi Police Commissioner: आईपीएस अनुराग कुमार बने दिल्ली के नए पुलिस आयुक्त, सतीश गोलचा की लेंगे जगह – #INA

गृह मंत्रालय ने अनुराग कुमार को दिल्ली का नया पुलिस आयुक्त नियुक्त किया है। उन्होंने सतीश गोलचा का स्थान लिया है, जिन्हें इस पद से हटा दिया गया। अनुराग कुमार 1994 बैच के अधिकारी हैं। यह नियुक्ति गृह मंत्रालय के आदेश पर की गई है।


Table of Contents

अनुराग कुमार (आईपीएस, एजीएमयूटी:1994) दिल्ली के पुलिस आयुक्त नियुक्त किए गए हैं। यह नियुक्ति पदभार ग्रहण करने की तिथि से अगले आदेश तक प्रभावी रहेगी। नए आयुक्त के कार्यभार संभालने पर सतीश गोलचा (आईपीएस, एजीएमयूटी:1992) को उपराज्यपाल दिल्ली को . की तैनाती के लिए रिपोर्ट करने का निर्देश दिया गया है। सतीश गोलचा अरुणाचल प्रदेश-गोवा-मिजोरम और केंद्रशासित प्रदेश (एजीएमयूटी) कैडर के 1992 बैच के अधिकारी हैं।

सतीश गोलचा को अगस्त 2025 में दिल्ली पुलिस का कमिश्नर बनाया गया था। उन्होंने तब एसबीके सिंह की जगह ली थी। सतीश गोलचा साल 1992 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। वह इससे पहले तिहाड़ जेल के डीजी थे। उन्होंने अरुणाचल प्रदेश में डीजीपी का पद भी संभाला था।


Credit By Amar Ujala

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News