दिल्ली के स्कूल में 12वीं की छात्रा का शव मिला:गार्ड रूम के पीछे जली हालत में मिली, पास से बैग भी बरामद; आत्महत्या की आशंका- INA NEWS

दिल्ली के कृष्णा नगर स्थित एक स्कूल में 12वीं क्लास की छात्रा का शव मिला है। छात्रा की उम्र करीब 18 साल है। पुलिस ने बताया कि PCR कॉल के जरिए स्कूल में आग लगने की जानकारी मिली थी। मौके पर पहुंचने के बाद पुलिस को स्कूल के गार्ड रूम के पीछे छात्रा जली हुई हालत में मिली। पास में उसका स्कूल बैग भी था। घटनास्थल और मृतका के स्कूल बैग से कुछ सामान बरामद किया गया है। मामला सर्वोदय बाल बालिका विद्यालय का है। पहले खबर आई थी कि छात्रा ने आत्महत्या की है।हालांकि, पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है। पुलिस ने बताया कि घटनास्थल की जांच करने और सबूत जुटाने के लिए क्राइम टीम को बुलाया गया है। आग की सूचना के कारण फायर ब्रिगेड की टीम भी पहुंची थी। यह खबर लगातार अपडेट की जा रही है…
Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |