चक्रवात अकवान आंध्र प्रदेश की ओर बढ़ा:तीन राज्यों में बारिश का अलर्ट, बद्रीनाथ में नदी जमी, दिल्ली में AQI 333 तक पहुंचा- INA NEWS

बंगाल की खाड़ी में उठा चक्रवाती तूफान ‘अकवान’आंध्र प्रदेश की ओर बढ़ रहा है। इसके 19 नवंबर की सुबह तक भीषण चक्रवाती तूफान में बदलने की संभावना है। मौसम विभाग ने तमिलनाडु से लेकर आंध्र प्रदेश, ओडिशा में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। पहाड़ों पर बर्फबारी-बारिश के कारण उत्तराखंड में सर्दी बढ़ी है। कई राज्यों में रात का पारा 10°C तक पहुंच गया है। बद्रीनाथ में बर्फबारी के बाद तापमान -11°C पहुंचा गया। इससे नदी का पानी जमने लगा है। कश्मीर में इस मौसम की अब तक की सबसे ठंडी रात दर्ज की गई, गुलमर्ग में -3.4°C तापमान पर ठंड कश्मीर घाटी में इस मौसम की अब तक की सबसे ठंडी रात दर्ज की गई। ठंड के साथ दिल्ली की हवा भी खराब बनी हुई है। मंगलवार सुबह 8 बजे शहर का वायु गुणवत्ता सूचकांक यानी AQI 238 दर्ज किया गया, जो खराब श्रेणी में आता है। सिरिफोर्ट में सबसे ज्यादा AQI 333 रहा। सैटेलाइट मैप में देखें मानसूनी बादलों की स्थिति देशभर से मौसम की तस्वीरें

Table of Contents

Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News