Crime- फतेहाबाद में टाइल मिस्त्री की हत्या: वाटर वर्क्स के सामने गली में मिला शव, झलनिया में देर रात की वारदात -#INA

फतेहाबाद में सदर थाना क्षेत्र के गांव झलनिया में सोमवार रात टाइल मिस्त्री की तेजधार हथियार से हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान गांव निवासी 30 वर्षीय महेंद्र पुत्र भरत सिंह के रूप में हुई है। उसका शव गांव में वाटर वर्क्स के सामने वाली गली में पड़ा मिला। सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस और सीन ऑफ क्राइम टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल फतेहाबाद के मोर्चरी हाउस में भिजवा दिया। मृतक टाइल लगाने का काम करता था। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ हत्या समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

पुलिस को दी शिकायत में मृतक के भाई बुधराम ने आरोप लगाया कि 24 अगस्त की रात करीब नौ बजे उसके भाई महेंद्र पर देवेन्द्र, दर्शन सिंह, अजय, रामू और सतीश ने साजिश के तहत हमला किया। आरोप है कि हमलावरों ने महेंद्र को जान से मारने की नीयत से लकड़ी के डंडों और तलवार से वार किए। गंभीर चोट लगने से महेंद्र की मौत हो गई, जबकि आरोपी मौके से फरार हो गए।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

 सदर थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी की दर्ज की गई है।

Credit By Amar Ujala

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News