Crime- भूना में पेस्टिसाइड दुकानदार को धमकी: पांच करोड़ की रंगदारी मांगी, रोहित गोदारा गैंग से आया कॉल -#INA

अनाज मंडी भूना में एक दुकानदार को व्हाट्सऐप वॉइस कॉल पर पांच करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने और रकम नहीं देने पर जान से मारने की धमकी मिलने का मामला सामने आया है। रविवार को दुकानदार ने नव नियुक्त थाना प्रभारी कंवर सिंह को शिकायत देकर सुरक्षा की गुहार लगाई। धमकी मिलने के बाद पुलिस भी अलर्ट हो गई है। मामले की जानकारी उच्च अधिकारियों को दी गई है।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

शिकायत के अनुसार, दुकानदार को व्हाट्सऐप वॉइस कॉल पर एक व्यक्ति ने खुद को रोहित गोदारा गैंग से जुड़ा बताते हुए 5 करोड़ की मांग की। कॉल करने वाले ने दो दिन के भीतर हां या ना में जवाब देने को कहा। साथ ही रकम नहीं देने पर उसके चल रहे काम को नुकसान पहुंचाने और गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

वॉइस कॉल में क्या कहा गया

Table of Contents

Table of Contents

कॉल में आरोपी ने अपना नाम गिल्ली राणा बताते हुए कहा कि वह रोहित गोदारा ग्रुप से बोल रहा है। उसने 5 करोड़ रुपये के लिए संदेश देने की बात कही और दुकानदार से दो दिन में जवाब मांगा। कॉल करने वाले ने धमकी देते हुए कहा कि जवाब नहीं मिलने पर वह दोबारा संपर्क करेगा। उसने यह भी दावा किया कि गैंग के दूसरे व्यक्ति से आवाज की पुष्टि करवा ले।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

पहले भी एक अन्य व्यापारी से मांगे गए थे 5 करोड़

Table of Contents

Table of Contents

अनाज मंडी में रंगदारी की धमकी का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले 23 फरवरी 2025 को मंडी के एक गेहूं व्यापारी को भी व्हाट्सऐप वॉइस कॉल पर 5 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने और रकम नहीं देने पर जान से मारने की धमकी रोहित गोदारा द्वारा दी गई थी। लगातार सामने आ रहे ऐसे मामलों को लेकर व्यापारियों में चिंता का माहौल है।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

पुलिस ने शुरू की जांच

Table of Contents

Table of Contents

थानाध्यक्ष कंवर सिंह ने कार्यभार संभालते ही  शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। पुलिस कॉल से जुड़े साक्ष्यों और अन्य तथ्यों की जांच कर रही है। साथ ही उच्च अधिकारियों को मामले की पूरी जानकारी दे दी गई है। पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर तथ्यों की जांच के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

यह दी गई है धमकी

Table of Contents

Table of Contents

“हां गुमनाम, क्या हाल-चाल है तेरा? गिल्ली राणा बोलूं रोहित गोदारा ग्रुप से। 5 सीआर (करोड़) खातिर मैसेज है भाई तेरे लिए। मन्ने बता दे, तेरे क्या विचार हैं? भाई साहब का मैसेज है। हां-ना का रिप्लाई करिए, नहीं तो जो काम चल रहे हैं ना ये, सारे मिट्टी कर दूंगा। कबूतर बोलेगा फिर। हां, दो दिन का टाइम है, जवाब दे। मैं तेरी हां-ना का वेट करूंगा। नहीं फिर मैं तन्ने रिप्लाई करूंगा बढ़िया। एक बार है ना वॉइस भी कंफर्म करा लिए जिस मर्जी  से। बताइए, मैं तेरा वेट करूं, क्या विचार है तेरा?”

Credit By Amar Ujala

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News