Crime- प्रयागराज : ग्राम प्रधान रहस्यमय ढंग से लापता, मोबाइल भी स्वीच ऑफ, रिपोर्ट दर्ज कर खोजबीन में जुटी पुलिस -#INA

विकास खंड सोरांव के मनसैता गांव के ग्राम प्रधान जानकीनाथ यादव बृहस्पतिवार शाम से लापता हो गए हैं। देर रात तक खोजबीन की गई लेकिन उनका कुछ पता नहीं लगा। उनके दोनों फोन स्विच ऑफ जा रहे हैं। प्रधान के भाई छत्रपाल यादव ने पुलिस को तहरीर दी है। परिजन और पुलिस ग्राम प्रधान की खोजबीन में जुटे हैं। परिजनों ने किसी अनहोनी की आशंका जाहिर की है।
Table of Contents