Crime- प्रयागराज : संगम में डूबे महाराष्ट्र के श्रद्धालु का 48 घंटे बाद मिला शव, उसी स्थान पर गहराई में मिला -#INA

संगम में स्नान के दौरान डूबे महाराष्ट्र के श्रद्धालु दामाजी महादेव पाकमोडे (45) का शव 48 घंटे बाद बुधवार को बरामद कर लिया गया। जिस स्थान पर वह डूबे थे, उसी जगह गहराई में उनका शव मिला। दो दिनों से गोताखोर और जल पुलिस उनकी तलाश में जुटी थी। शव मिलने के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी, बच्चों और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Table of Contents


बता दें कि सोमवार सुबह करीब नौ बजे संगम नोज के पास स्नान के दौरान दामाजी गहरे पानी में डूब गए थे। आरोप है कि नाविकों ने श्रद्धालुओं को जल्दबाजी में उतारने के चक्कर में सुरक्षा इंतजामों की अनदेखी की। नाव से उतरते समय सुरक्षा जाली के पास लगी लकड़ी की बल्ली टूट गई, जिससे दामाजी का संतुलन बिगड़ गया और वह तेज बहाव की चपेट में आ गए।

दामाजी को डूबता देख आसपास मौजूद लोगों ने करीब 15 मिनट तक मदद की गुहार लगाई, लेकिन कोई उन्हें बचाने के लिए . नहीं आया। सूचना मिलने पर पहुंचे गोताखोरों और जल पुलिस ने कई घंटे तक तलाश अभियान चलाया, लेकिन पहले दिन उनका पता नहीं चल सका। इसके बाद भी लगातार खोजबीन जारी रही।

Credit By Amar Ujala

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News