Crime- जलालाबाद में हत्या: जमीन विवाद में बेटे ने पिता को मारी गोली, मारपीट और जायदाद बेच देने की बात से था परेशान -#INA

जमीन-जायदाद के विवाद में एक बेटे ने अपने पिता की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी बेटे गुरबाज सिंह उर्फ बाजा को गिरफ्तार कर लिया है। शुरुआती तौर पर इसे आत्महत्या बताया गया था, लेकिन पुलिस की गहन जांच में हत्या का राज खुला।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

यह घटना 4 अगस्त की रात करीब 11:15 बजे हुई। गुरबाज सिंह ने घर में सो रहे अपने पिता मुख्तियार सिंह को उनके लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली मारी। गोली लगने से मुख्तियार सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। 

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

पुलिस के अनुसार, मुख्तियार सिंह का अपने बेटे गुरबाज सिंह से अक्सर विवाद रहता था। पिता कथित तौर पर बेटे के साथ मारपीट करता था और जमीन बेच देने की धमकी देता था। इन बातों से गुरबाज सिंह परेशान था। थाना वैरोके पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 103 बीएनएस और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। उसे अदालत में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

जांच में सामने आई सच्चाई

Table of Contents

Table of Contents

जांच अधिकारी प्रकट सिंह ने बताया कि पहले मुख्तियार सिंह द्वारा खुद को गोली मारने की सूचना मिली थी। परिजनों के बयान पर इसे आत्महत्या माना गया। हालांकि, पुलिस को मिले सबूतों ने मामले की दिशा बदल दी। पुलिस ने सबूत जुटाकर आरोपी गुरबाज सिंह को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है।

Credit By Amar Ujala

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News