Crime- कानपुर हादसा: अनियंत्रित होकर पाेल से टकराई ट्रैक्टर-ट्राली, फिर पुल से नीचे जा गिरी, सास-बहु की मौत, तीन घायल -#INA

कानपुर में गुरुवार देर रात फजलगंज थाना क्षेत्र स्थित दादानगर पुल पर विजय नगर की ओर आ रही ईंटों से लदी ट्रैक्टर ट्राली पोल से टकराकर अनियंत्रित हो गई। देखते ही देखते ट्राली ट्रैक्टर समेत पुल के नीचे बने कच्चे घर पर जा गिरी। इससे बस्ती में चीख पुकार मच गई। हादसे में दियावती (70) और उनकी बहु अंजना की मलबे में दबकर मौत हो गई।


Table of Contents


वहीं, परिवार के तीन लोग मिष्ठी और उसके पिता बउवा घायल हो गए। इसके अलावा बउवा का बेटा कृष्णा बाल-बाल बच गया। इलाके के लोगों ने ट्रैक्टर सवार एक युवक को पकड़कर पिटाई कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा और क्रेन बुलाकर ट्रैक्टर ट्राली को हटाने का प्रयास शुरू किया। इलाकाई लोगों का कहना है कि ट्रैक्टर पर तीन लोग सवार थे। तीनों नशे में थे, जिनमें दो भाग निकले।

Credit By Amar Ujala

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News