Crime- पंचकूला में बुजुर्ग से 2.30 लाख ठगे: बचपन का दोस्त बनकर किया काॅल, पशु चिकित्सा विभाग से सेवानिवृत्त है पीड़ित -#INA

साइबर ठगों ने बचपन का दोस्त बनकर पंचकूला के सेक्टर-25 निवासी 76 वर्षीय सेवानिवृत्त कर्मचारी से 2.30 लाख रुपये ठग लिए। साइबर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित पशु चिकित्सा विभाग से सेवानिवृत्त हैं।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

शिकायत के अनुसार, 6 अक्तूबर को विदेशी नंबर से व्हाट्सऐप कॉल आई। फोन करने वाले ने खुद को डॉ. बलजीत बताते हुए खाते में 7.50 लाख रुपये भेजने की बात कही और फर्जी रसीद भेज दी। बाद में एक अन्य व्यक्ति ने खुद को बलजीत का रिश्तेदार लवप्रीत बताकर उसके पिता को हार्ट अटैक आने और इलाज के लिए पैसों की जरूरत होने का हवाला दिया।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

उसकी बातों में आकर पीड़ित ने तीन बार में 2.30 लाख रुपये बताए गए खाते में ट्रांसफर कर दिए। दोबारा पैसे मांगने पर उन्हें शक हुआ। असली दोस्त से संपर्क करने पर ठगी का पता चला। पीड़ित के मुताबिक, आरोपियों ने व्हाट्सऐप संदेश भी डिलीट कर दिए।

Table of Contents

Table of Contents

 

Credit By Amar Ujala

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News