जिले के भिवानी रोहिल्ला गांव स्थित यूनियन बैंक ऑफ इंडिया बैंक का एटीएम बदमाश उखाड़ कर ले गए। घटना रविवार सुबह 2:00 से 4:00 बजे के बीच की बताई जा रही है। बैंक मैनेजर के अनुसार एटीएम मशीन में 6,67,400 रुपए का कैश था। मामले की जांच के लिए हिसार से सीन ऑफ क्राइम की टीम और बालसमंद पुलिस पहुंची।
बैंक के बाहर लगे कैमरे की सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। इसी बैंक के एटीएम को पहले भी उखाड़ कर ले जाने का मामला सामने आ चुका है। अब फिर से इस तरह का मामला सामने आया है प्राथमिक जानकारी में सामने आया है की एटीएम उखाड़ने के दौरान बैंक में सायरन भी बजा था लेकिन कुछ फायदा नहीं हुआ।
गांव की एंट्री पर ही है बैंक
हिसार से बालसमंद जाने के दौरान भिवानी रोहिल्ला गांव में एंट्री करते ही यूनियन बैंक आफ इंडिया है। इसी के बाहर एटीएम लगाया गया है। आसपास कुछ ही घर हैं और एटीएम में रात के वक्त किसी सिक्योरिटी गार्ड की तैनाती भी नहीं है। इसी का फायदा उठाते हुए बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया है।