Crime- पानीपत में किसान की हत्या: साइकिल पर शव लादकर दूसरे गांव के जंगल मे फेंका, खेत में बनी झोपड़ी में रहता था मृतक -#INA

पानीपत के नूरपुर गढ़ी गांव में मामूली कहासुनी के चलते किसान रणबीर (60) की हत्या कर दी। शव को साइकिल पर लादकर पसीना खुर्द गांव के जंगल मे फेंक दिया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी पड़ोसी को गिरफ्तार कर लिया है।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

गांव निवासी जयपाल ने थाना सेक्टर-29 पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका बड़ा भाई रणबीर अविवाहित था और खेत में बनी झोपड़ी में रहता था। 16 जुलाई 2026 की रात करीब 11 बजे वह अचानक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। परिजनों ने रिश्तेदारों और आसपास के गांवों में उसकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

तीन दिन बाद 19 जुलाई को परिजनों के हाथ एक सीसीटीवी फुटेज लगी, जिसने पूरे मामले की दिशा बदल दी। फुटेज में गांव का ही रहने वाला सत्यवान अपनी साइकिल के पीछे एक भारी गठरी बांधकर खेतों के रास्ते जाता हुआ दिखाई दिया। गठरी की बनावट संदिग्ध लगने पर परिजनों को शक हुआ और उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

जांच में सामने आया कि सत्यवान और रणबीर के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। गुस्से में आकर सत्यवान ने धारदार हथियार से रणबीर के सिर पर वार कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी ने शव को प्लास्टिक के कट्टे में बांधा और साइकिल पर रखकर कई किलोमीटर दूर झाड़ियों में फेंक आया।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

थाना सेक्टर 29 पुलिस ने फुटेज के आधार पर आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने हत्या की बात कबूल कर ली। उसकी निशानदेही पर शव बरामद कर लिया गया।

Credit By Amar Ujala

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News