Crime- खरड़ में 20 करोड़ की जमीन पर फर्जी दावा: आर्थिक अपराध शाखा ने दर्ज की एफआईआर, दस्तावेजों में हेरफेर की जांच -#INA

खरड़ के भगत माजरा गांव में 7.70 एकड़ जमीन पर कथित फर्जी दावा करने और दस्तावेजों में छेड़छाड़ के आरोप में आर्थिक अपराध शाखा ने एफआईआर दर्ज की है। एसपीजी रियल्टी मार्ट एलएलपी की शिकायत पर 10 अक्तूबर को तुषार अग्रवाल, लवकेश, दिवाकर बंसल और रितेश सहगल समेत अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया गया।
Table of Contents
शिकायतकर्ता विकास दीप जैन के अनुसार, कंपनी ने वर्ष 2021 में 61 कनाल 12.25 मरले जमीन खरीदी थी। नवंबर 2024 में पर्ल रियल एस्टेट ब्रोकरेज ने करीब 20 करोड़ रुपये की विकसित जमीन पर दावा किया। पुलिस जांच में स्टांप पेपर की तारीख और क्वीन्सटाउन की कार्यवाही पुस्तिका में कथित छेड़छाड़ के तथ्य सामने आए। मामले की जांच उपनिरीक्षक मोहन कश्यप को सौंपी गई है।