Crime- सहपाठी ने की नाबालिग की हत्या: स्कूल में कहासुनी के बाद दी देख लेने की धमकी, RMP पिता की कैंची घोंपी -#INA

रतिया क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव बादलगढ़ में शुक्रवार देर शाम एक बेहद दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

सरकारी स्कूल में साथ पढ़ने वाले नौवीं कक्षा के दो छात्रों के बीच हुआ मामूली विवाद इस कदर बढ़ गया कि एक नाबालिग ने अपने ही 14 वर्षीय सहपाठी अरमान की कैंची घोपकर हत्या कर दी। पुलिस ने मृतक के पिता की शिकायत पर आरोपी नाबालिग के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव निवासी अरमान और नवनीत दोनों सरकारी स्कूल में नौवीं कक्षा के छात्र थे। शुक्रवार को स्कूल के दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। इसके बाद दोनों ने एक-दूसरे को शाम को गांव के मुख्य चौक पर देख लेने की धमकी दी।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

धमकी के मुताबिक, देर शाम दोनों किशोर गांव के चौक पर पहुंच गए। बातचीत के दौरान दोनों के बीच बहस बढ़ गई और वे आपस में हाथापाई करने लगे। बताया जा रहा है कि नवनीत के पिता इसी चौक में आरएमपी डॉक्टर के रूप में प्रैक्टिस करते हैं। हाथापाई के दौरान गुस्से में आकर नवनीत अपने पिता की दुकान के अंदर गया और वहां रखी कैंची उठाकर अरमान की छाती में घोंप दी। कैंची लगने से अरमान गंभीर रूप से घायल हो गया। आस-पास के लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया और तुरंत अस्पताल ले जाने लगे, लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

घटना की सूचना मिलते ही सदर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रतिया के सरकारी अस्पताल के शवगृह (मोर्चरी) में भिजवा दिया है। शुरुआती जांच में यह भी सामने आया है कि दोनों बच्चे आपस में पड़ोसी थे। 

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

सदर थाना प्रभारी शीशपाल ने बताया कि पुलिस ने मृतक के पिता की शिकायत के आधार पर नाबालिग आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। घटना के सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Credit By Amar Ujala

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News