Crime- नारनौल में फायरिंग: विवाद के बाद युवक को मारी गोली, पेट में लगी; घाटासेर में देर रात हुई वारदात -#INA

नारनौल के घाटासेर गांव में बुधवार रात एक युवक पर गोली चला दी गई। विवाद के बाद हुई इस घटना में युवक के पेट में गोली लगी है। घायल को गंभीर हालत में जयपुर रेफर किया गया है।
Table of Contents
Table of Contents
Table of Contents
Table of Contents
पुलिस के अनुसार, यह घटना बुधवार रात करीब 11 बजे हुई। अतर सिंह नामक युवक को विकास उर्फ घाटा ने गोली मारी है। बताया जा रहा है कि अतर सिंह अपने भतीजे की गाड़ी में तोड़फोड़ के बाद विकास के घर के बाहर पहुंचा था। दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ।
Table of Contents
Table of Contents
Table of Contents
Table of Contents
विवाद इतना बढ़ गया कि विकास ने अतर सिंह पर गोली चला दी। गोली सीधे अतर सिंह के पेट में लगी। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल को अस्पताल पहुंचाया। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।