Crime- 590 करोड़ घोटाला: पंचकूला निगम में 22 बार हुई सेंधमारी, कई बड़े ट्रांजेक्शन से सरकारी खाते खाली किए गए -#INA

हरियाणा के सरकारी विभागों से जुड़े 590 करोड़ रुपये के कथित घोटाले में आईडीएफसी फर्स्ट बैंक (सेक्टर-32 शाखा) से जुड़े फर्जीवाड़े की परतें सीबीआई की चार्जशीट में सामने आई हैं। चार्जशीट के अनुसार नगर निगम पंचकूला और नगर परिषद कालका के खातों से करोड़ों रुपये की निकासी की गई। सरकारी खजाने से धन निकालने के लिए कथित तौर पर फर्जी दस्तावेजों, बैंकिंग प्रक्रियाओं में हेरफेर और तकनीकी खामियों का इस्तेमाल किया गया।
Table of Contents
नगर निगम पंचकूला का खाता संख्या 10252520450 जांच का प्रमुख केंद्र रहा। 29 अक्तूबर 2025 को खोला गया यह खाता कुछ ही महीनों में संदिग्ध लेनदेन का माध्यम बन गया। 27 नवंबर 2025 को खाते से पहली बार 10 करोड़ रुपये निकाले गए। इसके बाद कुल 22 बार विभिन्न ट्रांजेक्शन के जरिए सरकारी धन को निजी फर्मों के खातों में स्थानांतरित किया गया।