खबर शहर , मथुरा: यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा! दो बसों और कैंटर की टक्कर, दो दर्जन से ज्यादा यात्री घायल – INA

यमुना एक्सप्रेसवे पर गुरुवार तड़के थाना मांट क्षेत्र में माइलस्टोन 101 के पास दो बसों और कांच से भरे कैंटर में टक्कर हो गई। हादसे में दो दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया। दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को क्रेन की मदद से हटवाकर यातायात सुचारू कराया गया।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

हादसा सुबह करीब 3:15 बजे नोएडा से आगरा की ओर जाने वाली लेन में हुआ। कांच से भरा आयशर कैंटर आगरा की ओर जा रहा था। इसी दौरान पीछे से आ रही विश्वनाथ ट्रैवल्स की बस ने ओवरटेक करते समय कैंटर में टक्कर मार दी। इसके बाद पीछे से आ रही ट्रैवल पॉइंट की दूसरी बस भी कैंटर से टकरा गई। टक्कर के बाद कैंटर पलट गया।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

हादसे में चांदनी पत्नी मेराज, आमिर पुत्र अफसर निवासी कश्मीरी गेट, फिरोजाबाद, आजाद, वसीम पुत्र सलीम निवासी फिरोजाबाद और अजर बानो पत्नी साबिर सिद्दीकी समेत दो दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

पुलिस ने जेपी और सरकारी एंबुलेंस की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी निरीक्षक उमेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और राहत कार्य कराया।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात सामान्य कराया। पुलिस के अनुसार, मौके पर शांति व्यवस्था बनी हुई है। तहरीर मिलने पर मामले में . की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Table of Contents

Table of Contents

 


Credit By Amar Ujala

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News