Crime- यमुना एक्सप्रेसवे पर हादसा: नींद की झपकी आते ही कंटेनर में घुसी एंबुलेंस, चालक की हालत गंभीर -#INA

मथुरा के नौहझील में यमुना एक्सप्रेसवे पर रविवार तड़के चालक को नींद की झपकी आने से एक प्राइवेट एंबुलेंस . चल रहे कंटेनर में जा घुसी। हादसे में एंबुलेंस चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि एंबुलेंस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

पुलिस के अनुसार, रविवार सुबह करीब पांच बजे यमुना एक्सप्रेसवे के माइलस्टोन 75 गांव हसनपुर के समीप नोएडा से आगरा की ओर जा रही एक प्राइवेट एंबुलेंस चालक को अचानक नींद की झपकी आ गई। इससे एंबुलेंस अनियंत्रित होकर . चल रहे कंटेनर से टकरा गई। हादसे में एंबुलेंस चालक राहुल कुमार निवासी कलेसर, थाना एत्मादपुर, जिला आगरा गंभीर रूप से घायल हो गए।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

हाईवे की रोमियो टीम ने हादसे की सूचना स्थानीय पुलिस को दी। सूचना पर थाना प्रभारी अंजीश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने घायल चालक को एंबुलेंस की मदद से उपचार के लिए आगरा के अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, क्षतिग्रस्त एंबुलेंस को सड़क से हटवाकर यार्ड में खड़ा कराया गया।

Credit By Amar Ujala

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News