Crime- भिवानी: 5 माह की फीस बकाया, 10वीं की छात्रा का स्कूल से नाम काटा, पिता ने डीसी व समाधान शिविर में लगाई गुहार -#INA

भिवानी के एक निजी स्कूल में पांच माह की फीस बकाया होने पर दसवीं कक्षा की 15 वर्षीय छात्रा का नाम काट दिया गया है। छात्रा के पिता ने उपायुक्त और समाधान शिविर में शिकायत देकर बेटी को दोबारा स्कूल में दाखिला दिलाने और स्कूल प्रबंधन व प्राचार्य के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

दिनोद रोड स्थित शास्त्री नगर कॉलोनी निवासी व्यक्ति ने शिकायत में बताया कि उसकी बेटी निजी स्कूल में दसवीं कक्षा की छात्रा है। वह खुद भी 23 जून 2025 से 30 मई 2026 तक इसी विद्यालय में सुरक्षा गार्ड के पद पर कार्यरत था। विद्यालय की स्टाफ नीति के तहत उससे 9460 रुपये जमा करवाए गए थे जबकि शेष फीस माफ कर दी गई थी।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

आरोप है कि नौकरी से हटाए जाने के बाद बेटी की बकाया फीस को लेकर उस पर दबाव बनाया जाने लगा। 14 अक्तूबर को विद्यालय की ओर से नोटिस जारी कर बेटी का रोल नंबर रोकने और नाम काटने की चेतावनी दी गई थी। इसके बाद दो नवंबर को जब बेटी स्कूल पहुंची तो उसे नाम काटे जाने की जानकारी दी गई। पिता ने आरोप लगाया कि पहले उसे नौकरी से निकाला गया और अब फीस जमा नहीं होने पर उसकी बेटी को भी प्रताड़ित किया जा रहा है।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

स्कूल प्रबंधन का पक्ष : फीस जमा कराने पर दोबारा मिलेगा दाखिला

Table of Contents

Table of Contents

विद्यालय की प्राचार्य कमला गुरेजा ने बताया कि दसवीं की छात्रा को मई तक फीस में छूट दी गई थी। जून और जुलाई तक भी बच्ची को फीस माफी का लाभ दिया गया। इसके बाद अगस्त से बकाया फीस जमा कराने के लिए अभिभावक को बार-बार नोटिस भेजे गए लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इसी के चलते बच्ची का नाम विद्यालय से काट दिया गया है। अभिभावक बकाया फीस जमा कराते हैं तो छात्रा को दोबारा दाखिला दे दिया जाएगा। – कमला गुरेजा, प्राचार्य, निजी स्कूल, भिवानी।

Credit By Amar Ujala

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News