Crime- फतेहपुर: लूट के बाद महिला की हत्या, बंधक बना गला दबाकर मारा, दरवाजे टूटे मिले और अलमारी खुली थी, जांच शुरू -#INA

फतेहपुर जिले में ललौली थाना क्षेत्र के सातआना मोहल्ले में बिल्किश बेगम (58) की बदमाशों ने बृहस्पतिवार रात गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद घर में लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। फॉरेंसिक टीम जांच को पहुंची है। घटनास्थल घर के बरामदे में महिला का शव बंधक हालत में मिला।
Table of Contents
घर के अंदर कमरों के दरवाजे टूटे और अलमारी बक्से खुले पड़े मिले। महिला के दो पुत्र रोजगार के सिलसिले से मुंबई में रहते हैं। सीओ अवनीश कुमार राय ने बताया घटना की जांच की जा रही है। महिला घर से सुबह बाहर नहीं निकली थी। पड़ोसी घर के अंदर पहुंचे, तो घटना का पता चला है। महिला के पति की पहले मौत हो चुकी है।