Crime- चंडीगढ़ में मिला युवती का शव: पुलिस मुख्यालय से चंद कदम दूर खून से सना पड़ा था, हाथ पर लिखा है ‘शिखा’ -#INA

चंडीगढ़ के सबसे सुरक्षित माने जाने वाले इलाकों में शामिल सेक्टर-10 में शुक्रवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब पुलिस मुख्यालय से कुछ ही दूरी पर स्थित ग्रीन बेल्ट में एक युवती का शव बरामद हुआ। 

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

युवती के शरीर पर चोटों के निशान मिलने और घटनास्थल से पत्थर बरामद होने के बाद उसकी पत्थर से वार कर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। शुरुआती जांच में पुलिस अधिकारियों ने भी हत्या की आशंका व्यक्त की है।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

पुलिस के मुताबिक, ग्रीन बेल्ट में युवती का शव मिलने की सूचना के बाद पुलिस अधिकारी और जांच टीम मौके पर पहुंची। घटनास्थल का निरीक्षण करने के दौरान पुलिस को एक पत्थर भी बरामद हुआ। युवती के शरीर पर चोटों के निशान पाए गए हैं। ऐसे में आशंका है कि हमलावर ने पत्थर से वार कर उसकी हत्या की होगी। हालांकि, हत्या के पीछे की वजह और वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी के बारे में अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

हाथ पर लिखा मिला शिखा नाम, पहचान के प्रयास तेज

Table of Contents

Table of Contents

युवती के हाथ पर ‘शिखा’ नाम लिखा मिला है। शुरुआती जानकारी के अनुसार युवती चंडीगढ़ के बाहर की रहने वाली बताई जा रही है। पुलिस आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ युवती की पहचान कराने में जुटी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सेक्टर-16 अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। मामले में . की जांच जारी है।

Credit By Amar Ujala

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News