Crime- कुराली में हत्या: बहन गई थी प्रेमी के घर, नाराज भाई भी पहुंचा और प्रेमी की मां को मार दिया चाकू -#INA

कुराली में प्रेम प्रसंग को लेकर एक युवक ने अपनी बहन के प्रेमी के परिवार पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। हमले में प्रेमी की मां सरोज रानी की मौत हो गई, जबकि उसके पिता ओमनाथ गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

पुलिस के अनुसार, ओमनाथ का बेटा बिट्टू और आरोपी की बहन दोस्त थे। शुक्रवार को आरोपी की बहन ओमनाथ के घर आई हुई थी। इसकी जानकारी मिलने पर आरोपी भी वहां पहुंच गया। आरोप है कि घर पहुंचते ही उसने सरोज रानी पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। पत्नी को बचाने के लिए ओमनाथ . आए तो आरोपी ने उन पर भी चाकू से वार कर दिया।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

हमले के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। परिजनों ने दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने सरोज रानी को मृत घोषित कर दिया। वहीं, गंभीर रूप से घायल ओमनाथ को प्राथमिक उपचार के बाद मोहाली के एक अस्पताल में रेफर किया गया है। 

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

प्रेम संबंधों को लेकर हुई वारदात 

Table of Contents

Table of Contents

एसएचओ हर्ष मोहन गौतम ने बताया कि आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने पुष्टि की कि वारदात प्रेम संबंधों को लेकर हुई। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। पुलिस का दावा है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

Credit By Amar Ujala

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News