Crime- एक कार ने बिगाड़ दी हाईवे की रफ्तार: स्कूलों की छुट्टी होते ही सिकंदरा तक लगा जाम, यातायात पुलिस के छूटे पसीने -#INA

आगरा में गुरुद्वारा गुरु का ताल आरओबी पर कार खराब होने से शनिवार को हाईवे पर जाम लग गया। पुलिस कार को हटवा ही रही थी कि तभी स्कूलाें की छुट्टी हो गई। इससे सिकंदरा तक वाहनों की कतारें लग गईं। यातायात पुलिस को स्थिति संभालने के लिए अतिरिक्त टीम लगानी पड़ी।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

दोपहर 12 बजे के करीब गुरुद्वारा गुरु का ताल आरओबी पर एक कार खराब हो गई। सड़क पर बीचोबीच कार रुकने से जाम लग गया। कुछ ही देर में आरओबी से भावना क्लार्क्स इन चौराहा और हाईवे पर वाहनाें की कतार लग गई। यातायात पुलिस ने क्रेन का इंतजाम कर कार को हटवाने का प्रयास किया। इसी दौरान स्कूलों की छुट्टी हो गई। वाहनोंं का दबाव बढ़ने से हालात खराब हो गए। अतिरिक्त टीम लगाकर जैसे-तैसे यातायात सुचारु कराया गया।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

उधर, महीने के दूसरे शनिवार को अवकाश के चलते ताजमहल देखने के लिए यमुना एक्सप्रेसवे होते हुए हजारों की संख्या में पर्यटक आगरा आए। वाहनों के दबाव के कारण यमुना किनारा रोड पर जाम लग गया। दोपहर 12 बजे से शाम सात बजे तक वाहनों की कतारें लगी रहीं। यातायात पुलिस ने पूरे मार्ग पर जगह-जगह पुलिसकर्मियों को तैनात कर यातायात का संचालन कराया। हालांकि जाम में फंसकर पर्यटक काफी परेशान हुए।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

एडीसीपी ट्रैफिक अलका सिंह ने बताया कि यमुना किनारा रोड पर वाहनों के दबाव के कारण यातायात धीमी गति से चला। अतिरिक्त टीम लगाई गई है। गुरुद्वारा गुरु का ताल आरओबी पर कार खराब होने से कुछ देर यातायात प्रभावित हुआ था। – , 

Table of Contents

Table of Contents

 

Credit By Amar Ujala

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News