सीजी- Raipur Fire News: रायपुर में लगी भीषण आग; बार सहित 4 दुकानें जलकर खाक, चपेट में आईं कई गाड़ियां,पाया गया काबू – INA

Raipur Fire News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां के तेलीबांधा स्थित ऑक्टोपस बार के पास देर रात भीषण आग लग गई। इससे बार समेत चार दुकानें जलकर राख हो गईं। आग पर काबू पाने के लिये फायर बिग्रेड की 13 गाड़ियां मौके पर पहुंची। 

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

बताया जाता है कि सबसे पहले आग हार्डवेयर की दुकान में लगी, फिर उसकी लपटें बार सहित आस-पास की चार दुकानों  को अपनी चपेट में ले लिया। फिर धीरे-धीरे उसके सामने खड़ी कई गाड़ियों में भी आग लगने से पूरी तरह से जलकर राख हो गईं। सूचना पर फायर ब्रिगेड की 13 गाड़ियां मौके पर पहुंची। आग पर काबू पाने की कोशिश की गई। टीम बचाव और राहत कार्य में जुटी रही। सुबह तक आग को पूरी तरह से नहीं बुझाया गया था। अब भी चारों तरफ धुआं नजर आ रहा है। 

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

कारण अज्ञात

Table of Contents

Table of Contents

मामले में तेलीबांधा टीआई अजय झा ने बताया कि आग हार्डवेयर दुकान से लगी थी। . कैसे लगी, ये अभी मालूम नहीं चल सका है। आग इतनी भीषण लगी थी कि तेज बारिश के बाद भी उस पर काबू पाने में काफी परेशानी उठानी पड़ी। इससे ऑक्टोपस बार समेत तीन दुकानों को भारी नुकसान पहुंचा है। फिलहाल, आग लगने की वजह नहीं पता चल सकी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


Credit By Amar Ujala

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News