खबर शहर , UP: मासूम का कत्ल कर न कांपे हाथ, न बहे आंखों से आंसू, फोन चलाने में व्यस्त; प्रेमी को कहानी सुनाते पकड़ी गई – INA

Table of Contents

पति से नफरत, बच्चों के प्रति बेरुखी और मायके के प्रेमी से इश्क ने ममता का ही गला घोंट दिया। हत्या के बाद मां के चेहरे पर न पछतावे की शिकन है, न ही आंखों में आंसू। वह बेटे की मौत के बाद भी अपने प्रेमी से फोन पर बातें करने में व्यस्त रहती थी। कॉल डिटेल के आधार पर पति ने सारे राज खोल दिए। फिलहाल पुलिस महिला को हिरासत लेकर पूछताछ कर रही है। 


वहीं जलभराव होने के कारण पोस्टमार्टम के लिए बच्चे का शव भी नहीं निकल सका। फरह क्षेत्र के गांव बरारी निवासी रुचि जिंदल की शादी छह साल पहले बलदेव के गांव छौली निवासी कृष्ण मुरारी गुप्ता से हुई थी। कृष्ण मुरारी ने बताया कि उनकी मेडिकल की दुकान है। 

उनके दो बच्चे पांच वर्षीय बेटी है और तीन वर्ष का पुत्र माधव था। कृष्ण मुरारी का आरोप है कि रुचि की शादी उनसे जरूर हुई थी, लेकिन उसका दिल मायके के ही एक शादीशुदा जनरल स्टोर संचालक से लगा था। 


Credit By Amar Ujala

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News