सीजी- Raipur Crime News: पत्नी समेत चार लोगों को जहर देकर मारा, फिर खुद लगा ली फांसी, जानें इस वारदात की कहानी – INA

Raipur Crime News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में बीती रात को दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां बैटरी कारोबारी ने अपनी पत्नी समेत चार लोगों को जहर देकर मौत की नींद सुला दी। फिर खुद फांसी लगा ली। संजय नगर स्थित मदनी मस्जिद के पास एक घर में पांच लोगों की लाश संदिग्ध अवस्था में मिलने से इलाक में सनसनी फैल गई। पड़ोसियों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस मामले की जांच करने में जुटी है। मामला टिकरापारा थाने क्षेत्र का है। फिलहाल, शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
आत्महत्या की आशंका
चर्चा है कि एक ही परिवार के पांच लोगों ने सामूहिक रूप से जहर खाकर मौत को गले लगा लिया। फिलहाल, पुलिस सभी बिंदुओं पर गहराई से छानबीन कर रही है। मौके पर पुलिस और आम लोगों की भारी भीड़ मौजूद है। एक ही मकान में पांच लोगों की लाश मिलने की सूचना जैसे ही इलाके में आग की तरह फैली , मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। सूचना पर टिकरापारा थाना पुलिस पहुंची। पूरे घर को सील कर मामले की जांच कर रही है। हत्या और सामूहिक आत्महत्या सभी एंगल से पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। घटना की जांच करने के लिये फोरेंसिक एक्सपर्ट्स (एफएसएल) की टीम को भी बुलाया गया है। एफएसएल की टीम घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने में लगी हुई है।
पुलिस की प्रारंभिक जांच के मुताबिक, मृतकों में साजिद अली (50 वर्ष) का शव फंदे से लटका मिला है। वहीं उसकी पत्नी राबिया, पुत्र इरशाद अली (19 वर्ष), पुत्री शाहिदा (17 वर्ष) और इरशाबा बेगम (16 वर्ष) का शव एक कमरे में मिला। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि उक्त चार लोगों ने जहर खाकर जान दी होगी। फिलहाल, आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है।
मृतकों के नाम
- साजिद अली, 50 वर्ष (पति)
- राबिया (पत्नी)
- इरशाद अली, 19 वर्ष (बेटा)
- शाहिदा बेगम, 17 वर्ष (बेटी)
- इरशाबा परवीन, 16 वर्ष (बेटी)