खबर शहर , तोता तलाशने पर 50 हजार का इनाम: पक्षी मालिक ने जगह-जगह लगवाए होर्डिंग, तलाश में भटक रहे; लोगों से की ये अपील – INA

आगरा के आवास विकास कॉलोनी निवासी अधिवक्ता सुनील कुमार का पालतू तोता लापता हो गया। उन्होंने तोते की तलाश के लिए क्षेत्र में कई होर्डिंग और पोस्टर लगा दिए हैं। तोते के बारे में बताने वाले को 50 हजार रुपये का इनाम देने की भी घोषणा की है। अब ये होर्डिंग क्षेत्र में चर्चा का विषय बने हैं और सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहे हैं।
Table of Contents