सीजी- महादेव सट्टा ऐप केस: शेफाली बग्गा से आज फिर होगी पूछताछ, तीसरे दिन भी ED के सवालों का करेंगी सामना – INA

महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की जांच लगातार . बढ़ रही है। जांच के सिलसिले में टीवी होस्ट और स्पोर्ट्स एंकर शेफाली बग्गा को शनिवार को लगातार तीसरे दिन भी रायपुर स्थित ईडी के जोनल कार्यालय में पूछताछ के लिए बुलाया गया है। एजेंसी मामले से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर उनसे विस्तृत जानकारी जुटा रही है।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

सूत्रों के अनुसार, पिछले दो दिनों में ईडी ने शेफाली बग्गा से कई घंटों तक पूछताछ की। इस दौरान उनके डिजिटल प्लेटफॉर्म, ऑनलाइन गतिविधियों, कथित प्रचार सामग्री और वित्तीय लेनदेन से जुड़े बिंदुओं पर सवाल किए गए। अब एजेंसी तीसरे दौर की पूछताछ में पहले दिए गए जवाबों का सत्यापन करने के साथ कुछ नए तथ्यों पर भी जानकारी लेने की तैयारी में है।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

जांच एजेंसी यह भी पता लगा रही है कि विदेश से संचालित बताए जा रहे ऑनलाइन बेटिंग प्लेटफॉर्म के प्रचार-प्रसार में उनकी किसी प्रकार की भूमिका रही या नहीं। जांच के दौरान सामने आए कुछ डिजिटल इनपुट और सोशल मीडिया गतिविधियों की भी पड़ताल की जा रही है। साथ ही उनके नाम से जुड़े एक टेलीग्राम चैनल की गतिविधियां भी ईडी के रडार पर हैं।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

मामले की जांच में खंजन जगदीश कुमार ठक्कर से जुड़े संभावित संपर्क भी अहम कड़ी माने जा रहे हैं। ईडी दोनों के बीच कथित संबंधों, डिजिटल कम्युनिकेशन और संभावित वित्तीय लेनदेन की जांच कर रही है। एजेंसी का उद्देश्य यह स्पष्ट करना है कि महादेव बेटिंग नेटवर्क से जुड़े प्रचार और हवाला तंत्र में किसी प्रकार की भूमिका रही या नहीं।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

फिलहाल ईडी ने मामले में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। पूछताछ पूरी होने के बाद सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर . की कार्रवाई की जाएगी।


Credit By Amar Ujala

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News