सीजी- CG News: रायपुर के 70 वार्डों में फ्री में मिलेगा पौधा, नेचर्स एटीएम से घर-घर पहुंचेंगे पौधे, पढ़ें पूरी खबर – INA

Nature ATM; CG News: छत्तीसगढ़ में वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने एक अनूठी मुहिम शुरू की है। इसके तहत लोगों को फ्री में मनचाहा पौधे मिलेंगे। ये पौधे ‘नेचर्स एटीएम’ के माध्यम से निःशुल्क बांटे जा रहे हैं। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण की रक्षा करना और हरियाली बढ़ाना है। राज्य सरकार ‘हरियर छत्तीसगढ़’ और ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान को बढ़ाते हुए रायपुर शहर के सभी 70 वार्डों में ‘नेचर्स एटीएम’ के माध्यम से निःशुल्क पौधा वितरण अभियान शुरू हुआ है। इस पहल का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण को जनभागीदारी से जोड़ना और अधिक से अधिक लोगों को अपनी मां के नाम पर एक पौधा लगाने के लिए प्रेरित करना है।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

हर वार्ड तक पहुंचेगा वाहन

Table of Contents

Table of Contents

मामले में वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप ने बताया कि रायपुर वन मंडल के शुरू किए गए इस चलित पौधा वितरण वाहन के माध्यम से शहर के सभी 70 वार्डों में नागरिकों को निःशुल्क पौधे उपलब्ध कराए जाएंगे। इस अभियान का संचालन प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख अरुण कुमार पांडे के मार्गदर्शन में किया जा रहा है।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

मिलेंगे फलदार-छायादार पौधे 

Table of Contents

Table of Contents

‘नेचर्स एटीएम’ से फलदार, छायादार और अधिक ऑक्सीजन देने वाली विभिन्न प्रजातियों के पौधे बांटे जायेंगे। अभियान का उद्देश्य केवल पौधारोपण कराना नहीं, बल्कि पौधों के संरक्षण और उनके प्रति सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करना भी है।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

हरित और स्वच्छ रायपुर बनाने की पहल

Table of Contents

Table of Contents

वन मंत्री कश्यप ने कहा कि पेड़-पौधे आने वाली पीढ़ियों के लिए अमूल्य धरोहर हैं। मां के सम्मान में लगाया गया एक पौधा मातृसम्मान और प्रकृति संरक्षण दोनों का प्रतीक है।’नेचर्स एटीएम’ जैसी पहल से हरियाली आम लोगों तक पहुंचेगी और रायपुर को अधिक हरित, स्वच्छ और स्वस्थ शहर बनाने में मदद मिलेगी।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

नागरिकों से अपील

Table of Contents

Table of Contents

वन विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि वे ‘नेचर्स एटीएम’से निःशुल्क पौधे ले सकते हैं। ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान से जुड़ें। हरियर छत्तीसगढ़ के संकल्प को साकार करने में अपनी भूमिका निभायें।


Credit By Amar Ujala

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News