सीजी- CG News: गौरेला में जमीन विवाद को लेकर चले लाठी-डंडे, युवक की हत्या के आरोप में चार गिरफ्तार, हथियार भी बरामद – INA

गौरेला थाना क्षेत्र के ग्राम नेवसा के लिखनटोला में जमीन को लेकर चल रहा पारिवारिक विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। विवाद के दौरान लाठी-डंडों से की गई मारपीट में एक व्यक्ति की मौत हो गई। मामले में गौरेला पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही घटना में प्रयुक्त चार लकड़ी के लाठी-डंडे भी जब्त किए गए हैं।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

पीड़ित दुर्गेश यादव ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके पिता खूबचंद यादव और परिवार के अन्य सदस्यों के बीच ग्राम नेवसा स्थित जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। कल जब वह अपने पिता के साथ लिखनटोला स्थित खेत में खेती का कार्य करने गया था। इसी दौरान परिवार के अन्य सदस्य वहां पहुंचे और जमीन को लेकर विवाद शुरू हो गया। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने खूबचंद यादव पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

ये भी पढ़ें: कबीरधाम को मिला नया पुलिस कप्तान: जितेंद्र कुमार यादव ने संभाली कमान, बोले- अपराधियों पर होगी सख्ती

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

रिपोर्ट के आधार पर थाना गौरेला में मामला कायम कर विवेचना शुरू की गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार खिलारी के निर्देश पर थाना प्रभारी गौरेला एवं पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। एफएसएल अधिकारी डॉ. त्रिपाठी की मौजूदगी में घटनास्थल का निरीक्षण किया गया तथा शव का पंचनामा और पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस ने घटनास्थल से खून लगी मिट्टी एवं अन्य साक्ष्य भी जब्त किए।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

जांच के दौरान पुलिस ने संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपियों ने घटना में प्रयुक्त लाठी-डंडों को अपने घरों में छिपाकर रखना स्वीकार किया। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर चारों लाठी-डंडे बरामद कर जब्त कर लिए।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

गिरफ्तार आरोपियों में रामलाल यादव (37), बिसाहू यादव (60), बुधईया बाई उर्फ बुधिया यादव (60) और मुकेश यादव (20) शामिल हैं। सभी आरोपी ग्राम नेवसा के लिखनटोला के निवासी हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया में भेज दिया है। मामले में . की विवेचना जारी है।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents


Credit By Amar Ujala

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News