सीजी- सीजी: कोरबा में अपार्टमेंट के पास मिला मानव भ्रूण, इलाके में मचा हड़कंप; सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस – INA

कोरबा के बालको थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां मानव भ्रूण मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। भद्रापारा मुख्य मार्ग पर स्थित श्री अपार्टमेंट के समीप एक भ्रूण पड़ा मिला, जिसे देखकर स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई। जानकारी के अनुसार, गुरुवार सुबह स्थानीय लोगों की नजर अपार्टमेंट के पास पड़े भ्रूण पर पड़ी। भ्रूण मिलने की खबर तेजी से पूरे इलाके में फैल गई और मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। बताया जा रहा है कि भ्रूण मृत अवस्था में मिला है।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा भ्रूण को श्री अपार्टमेंट के पास छोड़ दिया गया होगा। लोगों ने जब भ्रूण को देखा तो तुरंत डायल 112 को सूचना दी। सूचना मिलते ही बालको पुलिस मौके पर पहुंच गई। इस घटना के बाद इलाके में कई तरह की चर्चाएं सामने आ रही हैं। लोग इस घटना को लेकर आक्रोशित हैं और अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

जांच में जुटी पुलिस

Table of Contents

Table of Contents

पुलिस पूरे मामले को गंभीरता से ले रही है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि भ्रूण को किसने और क्यों छोड़ा। साथ ही, पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है। फुटेज के आधार पर भ्रूण छोड़ने वाले की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। बालको पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि अस्पताल से जानकारी ली जा रही है और भ्रूण की स्थिति पर नजर रखी जा रही है। सीसीटीवी फुटेज और पूछताछ के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो पाएगा।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

ये भी पढ़ें-  सीजी: गोंडी में बच्चों से संवाद, डिजिटल शिक्षा पर जोर; शिक्षा मंत्री बोले- काउंसलिंग से मिलेगी भविष्य की दिशा

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

फिलहाल, पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है और आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। इस घटना ने एक बार फिर समाज में कन्या भ्रूण हत्या और असुरक्षित प्रसव जैसे गंभीर मुद्दों पर सवाल खड़े कर दिए हैं।


Credit By Amar Ujala

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News