भास्कर अपडेट्स:नेशनल अवार्ड विजेता मलयालम एक्टर सलीम कुमार की कार्डियक अरेस्ट से मौत- INA NEWS

मलयालम सिनेमा के मशहूर एक्टर और नेशनल अवॉर्ड विजेता सलीम कुमार का शनिवार देर रात कोच्चि के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह 56 साल के थे। उन्हें शनिवार सुबह बेचैनी महसूस होने पर कोच्चि के अमृता अस्पताल ले जाया गया था। उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। हालांकि, रात में कार्डियक अरेस्ट आने से उनकी मौत हो गई। सलीम कुमार मलयालम फिल्म इंडस्ट्री के लोकप्रिय कलाकारों में गिने जाते थे। उन्होंने कॉमेडी और गंभीर दोनों तरह की भूमिकाओं में अपनी अलग पहचान बनाई। उन्हें फिल्म ‘आदमिंटे मकन अबू’ के लिए बेस्ट एक्टर कैटेगरी में नेशनल फिल्म अवॉर्ड मिला था। आज की अन्य बड़ी खबरें… दिल्ली के गांधी नगर में दुकान में लगी आग, संकरी गलियों के कारण देर से पहुंचीं दमकल गाड़ियां दिल्ली के गांधी नगर इलाके में शनिवार रात एक दुकान में आग लग गई। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं औ करीब 3 घंटे मशक्कत के बाद रात करीब 12 बजे आग पर काबू पा लिया। अधिकारियों के मुताबिक, दमकल विभाग को रात 9:08 बजे आग लगने की सूचना मिली थी। हालांकि पता ढूंढ़ने में दिक्कत और इलाके की संकरी गलियों के कारण दमकल गाड़ियों को मौके तक पहुंचने में समय लगा। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। गोवा के मंत्री के खिलाफ वन अधिकारी की शिकायत, आरक्षित वन क्षेत्र से मिट्टी हटाने का आरोप गोवा के कुर्डी रेंज की वन अधिकारी सोनिया बी. राणे ने राज्य के मंत्री सुभाष फाल देसाई के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में कहा गया है कि कोलोम्बा गांव के सरकारी फॉरेस्ट एरिया में पेड़ों को हटाकर मिट्टी की खुदाई और वहां से ले जाने का काम किया जा रहा था। वन विभाग के अनुसार मौके पर दो खुदाई मशीनें (एक्सकेवेटर) और चार ट्रक लगाए गए थे। वन अधिकारियों ने मशीन ऑपरेटरों को काम रोकने का निर्देश दिया, लेकिन उन्होंने मना कर दिया। ऑपरेटरों ने कहा कि उन्हें मंत्री सुभाष फाल देसाई की ओर से काम जारी रखने के निर्देश मिले हैं। वन विभाग का आरोप है कि बाद में मंत्री खुद मौके पर पहुंचे और काम जारी रखने को कहा। वन अधिकारी ने शिकायत में कहा है कि खुदाई के दौरान कई पेड़ उखाड़े गए, जो वन कानूनों और ग्रीन एरिया बढ़ाने की सरकारी नीतियों का उल्लंघन है। मामले से जुड़े वीडियो और फोटो सबूत भी पुलिस को सौंपे गए हैं, ताकि आरोपियों की पहचान कर कानूनी कार्रवाई की जा सके। हालांकि, मंत्री का कहना है कि मिट्टी को स्थानीय युवाओं के लिए खेल मैदान तैयार करने लिए जंगल से मिट्टी ले जाया जा रहा था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हुगली नदी में डूबने से कोलकाता मेडिकल छात्र की मौत, दो घंटे बाद मिला शव कोलकाता मेडिकल कॉलेज के सेकेंड ईयर के छात्र श्यामल बसाक (24) की शनिवार को हुगली नदी में डूबने से मौत हो गई। पुलिस के अनुसार वह बाबूघाट पर नहाने के दौरान तेज धारा में बह गए थे। सूचना मिलने पर कोलकाता पुलिस के डिजास्टर मैनेजमेंट ग्रुप ने खोज अभियान चलाया और करीब दो घंटे बाद उन्हें नदी से बाहर निकाला। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। श्यामल 2024 में आरजी कर अस्पताल की महिला डॉक्टर के रेप और हत्या के विरोध में हुए आंदोलन में भी शामिल रहे थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच जारी है।

Table of Contents

Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News