Sport : No-Ball पर सख्त हुआ BCCI, जानबूझकर की ये गलती तो पूरे मैच से होना पड़ेगा बाहर, बदले क्रिकेट के कई नियम #INA

Domestic New Cricket Rules: घरेलू क्रिकेट अब और भी सख्त होने जा रहा है. अब घरेलू क्रिकेट में जानबूझकर की गई गलती खिलाड़ियों और उनकी टीमों के लिए भारी पड़ सकती है. बीसीसीआई ने 2026-27 डोमेस्टिक सीजन के लिए खेल के नियमों में कई अहम बदलाव किए हैं. सबसे ज्यादा उन गेंदबाजों की मुश्किलें बढ़ेंगी जो जानबूझकर अपनी बॉलिंग लाइन से आगे निकलकर नो-बॉल या ऐसी गेंद फेंकते हैं जो पिच पर टप्पा खाए बिना बल्लेबाज के पास पहुंचती है. अब ऐसे गेंदबाजों को सिर्फ एक पारी से नहीं, बल्कि पूरे मैच से बैन कर दिया जाएगा.
BCCI ने घरेलू क्रिकेट में बदले कई नियम
घरेलू क्रिकेट में अभी तक नियम के तहत ऐसे गेंदबाजों को सिर्फ उस पारी में गेंदबाजी करने से रोका जाता था, लेकिन अब मैरीलेबोन क्रिकेट क्लब (MCC) की सिफारिशों के बाद बीसीसीआई ने इस नियम को और भी सख्त बना दिया है. BCCI की ओर से इस बदलावों का सर्कुलर सभी राज्य के क्रिकेट संघों को भेज दिया है. इसमें इस बात को स्पष्ट कर दिया गया है कि किसी बॉल को जानबूझकर फेंकी गई फ्रंट फुट नो-बॉल माना जाएगा या नहीं, इसपर आखिरी फैसला मैदानी अंपार्यस लेंगे.
आखिरी ओवर हर हाल में पूरा कराया जाएगा
इसके अलावा बीसीसीआई की ओर से टेस्ट फॉर्मेट (मल्टी-डे क्रिकेट) में दिन के खेल के खत्म होने को लेकर भी नियम में बदलाव किया गया है. पहले अगर दिन के आखिरी ओवर के बीच में कोई विकेट गिर जाता था, तो उसी समय दिन का खेल समाप्त कर स्टम्प्स घोषित कर दिया जाता था. हालांकि अब नियम बदल गया है. अब आखिरी ओवर को हर हाल में पूरा किया जाएगा, चाहे विकेट भी गिरे हों. इस बदलाव का उद्देश्य यह है कि बल्लेबाजी कर रही टीम दिन के आखिरी समय में नया बल्लेबाज क्रीज पर भेजने से बच न सके.
यह भी पढ़ें: टीम इंडिया सावधान! T20 में इतनी बार भारत को हरा चुका है जिम्बाब्वे, पिछले बार शुरुआत में ही किया था उलटफेर
No-Ball पर सख्त हुआ BCCI, जानबूझकर की ये गलती तो पूरे मैच से होना पड़ेगा बाहर, बदले क्रिकेट के कई नियम
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,