यूपी – अलीगढ़: दूधमा में बुखार से 8 साल की बच्ची की मौत, 12 से अधिक बीमार, गांव में दहशत का माहौल – INA

बिजौली क्षेत्र के गांव दूधमा में बुखार का प्रकोप थम नहीं रहा है। बृहस्पतिवार शाम आठ वर्षीय हिमानी की उपचार के दौरान मौत हो गई। गांव में अभी करीब 12 से अधिक लोग बुखार से पीड़ित हैं, जिससे ग्रामीणों में चिंता है।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

गांव निवासी अजीत की बेटी हिमानी पांच दिन से बुखार से पीड़ित थी। परिवार के सदस्यों ने बताया है कि उसका उपचार अतरौली के एक निजी अस्पताल में चल रहा था। बृहस्पतिवार शाम करीब पांच बजे बच्ची ने दम तोड़ दिया। उसकी मौत से परिवार में मातम छाय गया है।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

गांव में बुखार से मौत का यह दूसरा मामला है। ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग से गांव में जांच और उपचार की व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है। लगातार बीमार पड़ रहे लोगों के कारण गांव में दहशत का माहौल है। बिजौली चिकित्साधीक्षक डॉ. नवीन कुमार ने बताया कि गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम लगातार काम कर रही है। स्थिति नियंत्रण में है। बच्ची पहले से बीमार थी। मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

11 अक्तूबर को हुई थी महिला की मौत

Table of Contents

Table of Contents

दूधमा गांव में बुखार से पहले भी एक जान जा चुकी है। 11 अक्तूबर को बुखार से पीड़ित रूमाली देवी की मौत हो गई थी। अब आठ वर्षीय हिमानी की मौत से ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है। सोनू चौधरी के अनुसार, गांव में करीब एक दर्जन लोग अभी भी बुखार से पीड़ित हैं। उनका निजी अस्पतालों में उपचार चल रहा है। ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग से प्रभावी कदम उठाने की मांग की है।


Credit By Amar Ujala

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News