यूपी – डीबीआरएयू: निजी कॉलेजों में 1.15 लाख सीटें खाली, 76 हजार का रिकॉर्ड भी गायब; विश्वविद्यालय ने भेजा रिमाइंडर – INA

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय से संबद्ध निजी कॉलेजों में स्नातक, परास्नातक और व्यावसायिक पाठ्यक्रम में 1.15 लाख सीटें खाली रह गई हैं। प्रथम वर्ष में समर्थ पोर्टल पर पंजीकरण प्रक्रिया बंद हो गई है। ऐसे में कई कॉलेज प्रवेश और रिक्त सीटों की जानकारी नहीं दे रहे हैं। उन्हें रिमाइंडर भेजा जा रहा है।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

डीन एकेडमिक डॉ. मनुप्रताप सिंह ने बताया कि विश्वविद्यालय से 575 कॉलेज संबद्ध हैं। इनमें 35 कॉलेज सरकारी और एडेड हैं। 2026-27 सत्र के लिए स्नातक, परास्नातक और व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में कुल 2.85 लाख सीटें हैं। इसमें स्नातक में 2.10 लाख और परास्नातक में 75 हजार सीटें हैं।

Table of Contents

Table of Contents

विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए समर्थ वेब पोर्टल पर पंजीकरण की अंतिम तिथि 31 अगस्त थी। इस अवधि तक प्रवेश के लिए 1.70 लाख ने समर्थ वेब पोर्टल पर पंजीकरण किया है। 1.15 लाख सीटों पर प्रवेश के लिए पंजीकरण नहीं हुआ है। ये सीटें निजी कॉलेजों की हैं, जिसमें स्नातक, परास्नातक और व्यावसायिक के पाठ्यक्रम शामिल हैं।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

1.70 लाख पंजीकरण में से 94 हजार सीटों का ही विवरण कॉलेजों ने विश्वविद्यालय को भेजा है। अभी 76 हजार सीटों के रिकॉर्ड की जानकारी नहीं भेजी है। ऐसे में इन सभी कॉलेज संचालकों को रिमाइंडर देकर सप्ताह भर में प्रवेश और रिक्त सीटों की जानकारी देने को निर्देशित किया है।

Table of Contents

Table of Contents

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय सेल्फ फाइनेंस एसोसिएशन के अध्यक्ष चौधरी कृपाल सिंह आर्य का कहना है कि निजी कॉलेजों में विभिन्न पाठ्यक्रमों में सीटें रिक्त रह गई हैं। कॉलेजों ने प्रवेश और रिक्त सीट के रिकॉर्ड की विश्वविद्यालय को जानकारी नहीं दी है। जल्द से जल्द रिकॉर्ड भेजने की अपील की जा रही है।


Credit By Amar Ujala

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News