सीजी- कोरबा में चोरों के हौसले बुलंद: थाने के पास स्थित हनुमान मंदिर से दो दानपेटियां चोरी, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस – INA

शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में चोरों के हौसले इतने बुलंद हैं कि उन्होंने थाने से महज कुछ ही दूरी पर स्थित हनुमान मंदिर को निशाना बना लिया। कोसाबाड़ी स्थित हनुमान मंदिर में चोरी की घटना से क्षेत्र में लोगों में भारी आक्रोश है। मुख्य और आवाजाही वाले मार्ग पर हुई इस घटना के बाद पुलिस की रात्रि गश्त पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। जानकारी के अनुसार चोर रात के अंधेरे में मंदिर का ताला तोड़कर अंदर घुसे। उन्होंने हनुमान जी के मंदिर में रखी दान पेटी और माता रानी के पास रखी दान पेटी को अपना निशाना बनाया और दोनों दानपेटियों को लेकर फरार हो गए।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

मंदिर के पुजारी सौरभ मिश्रा ने बताया कि मंगलवार की सुबह साढ़े पांच बजे वे रोज की तरह मंदिर खोलने आए थे। गेट खुला देखकर उन्हें शक हुआ। अंदर जाकर देखा तो सारा सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा था। लेफ्ट साइड में लकड़ी का गेट खुला था और हनुमानजी के सामने रखा सामान अव्यवस्थित था। माता जी का दानपात्र खुला पड़ा था। आशंका है कि चोर उसी को ले गए हैं। पुजारी ने बताया कि दानपेटी आखिरी बार चैत्र माह के नवरात्र में करीब 6 माह पहले खोली गई थी। अनुमान है कि दोनों दानपेटियों में लगभग 50 से 60 हजार रुपये की राशि थी।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

ये भी पढ़ें: छत्तीसगढ़: पूर्व सीएम भूपेश बघेल को सुप्रीम कोर्ट से झटका, जानें किस मामले में हाईकोर्ट का आदेश बरकरार रखा

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

मामले में कोरबा सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी ने बताया कि सिविल लाइन थाना क्षेत्र के कोसाबाड़ी हनुमान मंदिर में दानपेटी चोरी की सूचना मिली है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। प्रार्थी सौरभ मिश्रा के आवेदन पर एफआईआर दर्ज की जा रही है। मंदिर में सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे हैं, लेकिन आसपास लगे कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

बताया जा रहा है कि हनुमान मंदिर के ठीक सामने वन विभाग की कॉलोनी में भी हाल ही में चोरी की घटना हुई थी। इसके बाद वन विभाग ने सुरक्षा कड़ी कर दी है। विभाग ने फाटक लगा दिया है और अनाधिकृत व्यक्तियों के प्रवेश पर प्रतिबंध का बोर्ड लगा दिया है।

Table of Contents

 

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents


Credit By Amar Ujala

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News