रेल यात्रियों और संपत्ति की सुरक्षा के लिए चलाया गया जागरूकता अभियान

जिला चंदौली ब्यूरो चीफ अशोक कुमार जायसवाल

डीडीयू नगर।ग्रामीणों को रेल यात्रियों की सुरक्षा एवं रेल संपत्ति की सुरक्षा से संबंधित जागरूक करने के लिए
रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट डीडीयू ने अभियान चलाया।

इस दौरान आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार रावत के नेतृत्व में अधीनस्थ अधिकारी एवं स्टॉफ द्वारा रेलवे ट्रैक के किनारे बसे सिकटिया , धरना ,छीत्तमपुर गांवों में जाकर जिसमें गाड़ियों में अनावश्यक रूप से एसीपी नहीं करने,बिना किसी उचित व पर्याप्त कारण के गाड़ियों में चेन पुलिंग ना करने, ट्रेस पासिंग न करे, रेलवे लाइन को पार करने के लिए अधिकृत रास्ते का ही प्रयोग करने व रेल गाड़ियों पर पत्थर आदि न फेंकने के बाबत जागरूक किया गया।साथ ही इससे होने वाले नुकसान एवं प्रशासन के तरफ से की जाने वाली विधिक कार्यवाही, न्यायालय द्वारा दिए जाने दंडों के संबंध में भी बताया गया।रेलवे ट्रैक के ऊपर न घूमने,मवेशियों को चराने के लिए रेलवे ट्रैक पर नहीं लाने व इससे होने वाली दुर्घटना के बारे में अवगत करते हुए लाउड हेलर, बैनर, पोस्टर के माध्यम से गांवों में घूम घूम कर जागरूक किया गया।इस अभियान में उप निरीक्षक आर एन राम,प्रधान अच्छी रसीदा बानो,आरक्षी भूपेंद्र यादव,अनुज चौहान, नरेशी मीणा,राजकुमार आदि लोग मौजूद रहे‌।

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News