यमन में हूतियों के सामने पीछे हटी सेना:बाब अल-मंदेब स्ट्रेट के पास अहम इलाका छोड़ा, विद्रोहियों को खदेड़ने के लिए सरकार ने मांगी मदद- INA NEWS

यमन में हूती विद्रोहियों के सामने सरकार की सेना कमजोर पड़ रही है। रॉयटर्स के मुताबिक सेना ने रविवार को धुबाब एयरपोर्ट के पास के इलाके से अपनी टुकड़ियां हटा लीं। यह बाब अल-मंदेब स्ट्रेट के बेहद करीब है। इसका इस्तेमाल सैन्य गतिविधियों के लिए होता था। सेना को अदन और आसपास के दक्षिणी इलाकों की ओर भेजा जा रहा है। यह कदम अदन और पड़ोसी इलाकों की सुरक्षा के लिए उठाया गया है। इस इलाके में अब हूतियों का नियंत्रण हो गया है। यमन की सरकार ने हूतियों को यहां से हटाने के लिए दूसरे देशों से मदद मांगी है। बाब अल-मंदेब को हूतियों से आजाद कराने की मांग यमन की अंतरराष्ट्रीय मान्यता प्राप्त सरकार की सेना के प्रवक्ता कर्नल माजिद अल-नुजैली ने दूसरे देशों से मदद की अपील की है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर कहा कि बाब अल-मंदेब और यमन के पश्चिमी तट को हूतियों से आजाद कराना यमनी सेना का अधिकार है। उन्होंने दक्षिणी सेना की तारीफ करते हुए कहा कि वह अंतरिम राजधानी अदन और आसपास के इलाकों की सुरक्षा कर रही है। साथ ही ताइज शहर की घेराबंदी खत्म करने की कोशिश कर रही है। अल-नुजैली ने कहा कि ताइज को हूतियों की घेराबंदी से बाहर निकालना देश की बड़ी जिम्मेदारी है। हूतियों के कब्जे वाली अहम जगह सऊदी अरब ने 2015 में हूतियों के खिलाफ शुरू की जंग 2014 में हूती विद्रोहियों ने यमन की राजधानी सना पर कब्जा कर लिया था। इससे देश में गृहयुद्ध की स्थिति बन गई। इसके बाद तत्कालीन राष्ट्रपति अब्दरब्बुह मंसूर हादी को देश छोड़ना पड़ा। इससे यमन में राजनीतिक संकट गहरा गया और देश पर किसी एक सरकार का नियंत्रण नहीं रह गया। इस हालात से पड़ोसी देश सऊदी अरब की चिंता बढ़ गई। उसे डर था कि ईरान के समर्थन वाले हूतियों का असर उसकी सीमा तक बढ़ सकता है। इसके बाद 2015 में सऊदी अरब ने कई अरब देशों के साथ मिलकर सैन्य गठबंधन बनाया और हूतियों के खिलाफ हवाई हमले शुरू कर दिए। इस गठबंधन का मकसद हादी की सरकार को फिर से सत्ता में लाना था। हालांकि, करीब आठ साल तक लड़ाई चलने के बाद भी हूतियों को हराया नहीं जा सका। इसके बाद सऊदी अरब ने सैन्य कार्रवाई के बजाय बातचीत का रास्ता अपनाया और हूती नेताओं से सीधे संपर्क शुरू किया। फिलहाल उत्तरी यमन के बड़े हिस्से पर हूतियों का नियंत्रण है। वहीं, दक्षिणी यमन के कुछ इलाकों में अंतरराष्ट्रीय मान्यता प्राप्त सरकार का प्रभाव है। यह सरकार आर्थिक और सैन्य मदद के लिए काफी हद तक सऊदी अरब पर निर्भर है। ———————– यह खबर भी पढ़ें… यमन में 2 दिन में दूसरा हवाई हमला, 52 मौतें: मरने वालों में ज्यादातर महिलाएं-बच्चे; हूती विद्रोहियों का आरोप- सऊदी ने एयरस्ट्राइक की यमन में लगातार दूसरे दिन हवाई हमला हुआ है। शनिवार को राजधानी सना के पास अल-शरिया गांव में हुए हमले में 22 लोगों की मौत हो गई, जबकि 30 घायल हुए हैं। मरने वालों में ज्यादातर महिलाएं और बच्चे बताए जा रहे हैं। पूरी खबर पढ़ें…

Table of Contents

Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News